RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

चतरा:टीडीएस/टीसीएस पर एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

टीडीएस/टीसीएस के कटौती व नए प्रावधानो,उलंघन, ब्याज पेनाल्टी और अभियोजन के प्रावधानो पर हुई विस्तृत चर्चा।

चतरा/झारखंड 29 नवंबर।आज विकास भवन के सभा कक्ष में आयकर विभाग, टीडीएस वार्ड बोकारो द्वारा टीडीएस/टीसीएस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे मनीष कुमार झा आईआरएस अपर आयकर आयुक्त टीडीएस परिक्षेत्र 2 रांची, कमलेश कुमार सिन्हा आयकर टीडीएस अधिकारी बोकारो द्वारा टीडीएस/टीसीएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित सभी चतरा जिला में स्थित राज्य एवं केन्द्र सरकार के विभिन्न डीडीओ/ कटौतीकर्ता को सही दर से टीडीएस काटने, इसको सरकारी खाते में जमा करने और समय पर त्रिमासिक स्टेटमेंट फाइल करने का भी अनुरोध किया।उन्होंने आगे यह भी बताया कि गलत जानकारी भरने के कारण टैक्स काटे गए व्यक्ति को उनके व्यक्तिगत रिटर्न भरने में परेशानी होती हैं साथ ही टीडीएस के बेमेल होने के कारण उनके ऊपर आयकर का बकाया भी हो जाता है। जबकि उनका टैक्स डीडीओ/ कटौतीकर्ता द्वारा पहले ही काट लिया जाता है। न्यू टैक्स रेगिम के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। इस सेमिनार में टीडीएस/टीसीएस के नए प्रावधानो के अलावा टीडीएस/टीसीएस प्रावधानो के उलंघन होने पर ब्याज पेनाल्टी और अभियोजन के प्रावधानो पर विस्तार से चर्चा की गई।
उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल, जिले के सभी विभाग के कार्यालय प्रधान समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

सिवान:नाग पंचमी पर श्री परमहंस बाबा स्थान पर लगा भव्य मेला, पांच गांवों के अखाड़ों ने किया प्रदर्शन।

rktvnews

बदलते युग का नया तमाशा: संस्कारों की सिसकियाँ।

rktvnews

नई दिल्ली:ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत दिल्ली चैप्टर के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न, वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा प्रमुख मुद्दा।

rktvnews

बक्सर प्रखंड के ग्राम पंचायत दलसागर स्थित तालाब पर जिलाधिकारी की उपस्थिति में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने कृषि टास्क फोर्स की बैठक आहूत की।

rktvnews

दरभंगा:150 कैंडल जलाकर मनाया गया जिला का 150वाँ स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment