RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारतीय नौसेना के जहाज राहत सामग्री के साथ रवाना हुए।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 30 मार्च।म्यांमार और थाईलैंड में 28 मार्च 2025 को आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत सरकार ने म्यांमार को सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। विदेश मंत्रालय के निर्देश पर, मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ मिलकर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) प्रयासों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मानवीय सहायता और आपदा राहत के प्रति भारतीय नौसेना की तत्काल प्रतिक्रिया के तहत, पूर्वी नौसेना कमान से भारतीय नौसेना के जहाज सतपुड़ा और सावित्री 29 मार्च 25 को यांगून के लिए रवाना हुए हैं। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार कमान से भारतीय नौसेना के जहाज करमुक और एलसीयू 52 भी मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन में सहायता के लिए 30 मार्च 25 को यांगून के लिए रवाना होंगे। इन जहाजों पर लगभग 52 टन राहत सामग्री है, जिसमें आवश्यक कपड़े, पीने का पानी, भोजन, दवाइयां और आपातकालीन राहत सामग्री शामिल हैं। भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में ‘पहला प्रतिक्रियादाता’ बने रहने के भारत के संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध है।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं उसकी अनुषंगी कंपनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया प्रदान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 31 अक्टूबर 25

rktvnews

छठ और मानव सभ्यता की पर्यावरणीय स्मृति।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छपरा एवं गड़खा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों एवं वीडियो क्रांन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

देवघर: एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment