RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखण्ड 04 सितंबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में माननीय उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले में लंबित वादों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में माननीय उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निबटारा के लिए उप विकास आयुक्त ने लंबित वादों की विभागवार व अंचलवार समीक्षा की।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन के कार्य में तेजी लाई जाये। न्यायालय के लंबित मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब निष्पादित करने की बात कही।
बैठक में अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक,कार्यपालक दंडाधिकार सह विधि शाखा प्रभारी बिपिन कुमार दुबे, अंचल अधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर पुलिस के गजराजगंज ओपी ने अवैध अंग्रेजी शराब की 1240 बोतलों के साथ 2 तस्कर को किया गिरफ्तार।

rktvnews

अनुग्रह के देवता हैं भगवान गणेश :आचार्य भारतभूषण

rktvnews

चतरा जिला के 39 वें उपायुक्त के रूप में कीर्तिश्री ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

पटना प्रमंडल ग्रामीण चिकित्सा समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

चिनाब रेल पुल पर गर्व से लहरा रहा है तिरंगा : प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर:गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी ने मनाया अपना तीसरा स्थापना दिवस।

rktvnews

Leave a Comment