RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में भावुक मोड़: गिरधर के कहने पर राधा को छोड़ना होगा अपना घर

RKTV NEWS/एजेंसी,PR)11 अक्टूबर।ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) के फ्री-टू-एयर (FTA) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ में राधा (सिमरन कौर) और गिरधर (अक्षय म्हात्रे) के रिश्ते में एक बेहद भावुक मोड़ आने वाला है। दोनों की शादी में आई दूरियाँ अब उस मोड़ पर पहुँच चुकी हैं, जहाँ उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है। शनाया (वैदेही नायर) लगातार गिरधर पर राधा को अपनी जिंदगी से दूर करने का दबाव बना रही है। आखिरकार गिरधर भारी मन से राधा से घर छोड़ने के लिए कह देता है। वह राधा से कहता है कि अब वह उससे प्यार नहीं करता और सिर्फ अपने बेटे कियान की वजह से अब तक उसके साथ रह रहा था। गिरधर की ये बातें सुनकर राधा बुरी तरह टूट जाती है। फिर भी वह उससे दूर न जाने की गुहार लगाती है और उस परिवार और शादी को बचाए रखने की कोशिश करती है, जिसके लिए उसने अब तक बहुत कुछ सहा है।
लेकिन, गिरधर अपने फैसले पर कायम रहता है और राधा से कियान के साथ घर छोड़ने के लिए कहता है। साथ बिताए पलों और पुरानी यादों के बीच राधा खुद को संभाल नहीं पाती। उसे यकीन ही नहीं होता कि जिस घर को उसने कभी अपना माना था, अब वहाँ उसके लिए कोई जगह नहीं है। इस मुश्किल पल में भी राधा के मन में कहीं न कहीं यह उम्मीद बनी रहती है कि गिरधर उसे रोक लेगा और अपने परिवार की अहमियत समझेगा।
आखिरकार राधा गिरधर के साथ मिलकर बनाए उस घर से चली जाती है। तो क्या यह उनके रिश्ते का अंत है? क्या गिरधर का यह फैसला शनाया को वह सब पाने के और करीब ले जाएगा, जो वह चाहती है? या राधा के चले जाने के बाद गिरधर को उस परिवार की अहमियत समझ आएगी, जिसे वह खुद से दूर कर रहा है? गिरधर से दूर होकर राधा की जिंदगी में शुरू होने वाला यह नया अध्याय क्या उनके रिश्ते को तलाक की ओर ले जाएगा या इस दूरी के बाद भी उनके रिश्ते को बचाने की कोई उम्मीद बाकी रहेगी?

देखिए ‘हमारी राधा’, हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

Related posts

किसानों को MSP दिलाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का सख्त रूख, NAFED-NCCF को लक्ष्य आधारित खरीद के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित।

rktvnews

महासंघ गोप गुट जिला कार्यालय में जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया मतदान।

rktvnews

बक्सर:जिला कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक एवं कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ अंतरविभागीय समन्वय से योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक ।

rktvnews

नारनौल:सेंट जॉन रेडक्रॉस भवन नारनौल में पांच दिवसीय जेआरसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment