
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11अक्टूबर। भोजपुर जिला के जगदीशपुर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश लाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार, शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र के शाहपुर, बिहिया तथा रानीसागर मे पूजा पंडालों का जायजा लिया। एसडीओ ओमप्रकाश लाल, एसडीपीओ राहुल कुमार,बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा स्थापित रख कर आपसी प्रेमभाव के साथ दुर्गा पूजा का पर्व मनाने की अपील की। पदाधिकारियों ने लोगों तथा पूजा पंडाल के कमेटी के सदस्यों से पूजा मे प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।
