
बिहिया /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13अगस्त।बिहार के पर्यावरणविद् एवं वरिष्ठ प्रचारक रामविलास शांडिल्य का बिहिया प्रखंड के निरनपुर स्थित ‘सुदामा कुटिर’ में आत्मीय आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने ‘कैलाश वाटिका’ में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण किया।कार्यक्रम का नेतृत्व रमेश कुमार सुदामा ने किया। रामविलास शांडिल्य ने अपने कर-कमलों से आम, शिरीष एवं पपीता के पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है।उन्होंने लोगों से अपने आसपास पौधरोपण करने तथा प्रकृति संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, स्वच्छ हवा और स्वस्थ पर्यावरण का आधार हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति शांडिल्य जी के समर्पित प्रयासों की सराहना की तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। ‘इस अवसर पर शरवेश पांडेय, विवेक पांडेय, इंद्रजीत राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
