RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

स्वास्थ्य एवं पोषण अभिसरण कार्यक्रम पर विचार गोष्ठी आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 अगस्त।स्थानीय होटल पार्क व्यू क्लार्क इन में पीसीआई संस्था के द्वारा एक शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता व उद्घाटन एसीएमओ डॉक्टर के एन सिंहा ने किया।इस अभियान के तहत जिले के चरपोखरी पीएचसी का चयन किया गया। पीसीआई संस्था के डॉ अशरफ आलम ने विस्तार से बताते हुए कहा कि यहां स्वास्थ्य विभाग ,जीविका दीदी विभाग एवं आंगनवाड़ी संस्था मिलकर कार्य करेंगे। मंच पर उपस्थित राज्य पदाधिकारी जीविका ,राज्य पदाधिकारी आईसीडीएस एवं डीआईओ डॉक्टर संजय कुमार सिन्हा ने अपने विचार रखें। अंत में अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर के एन सिन्हा ने बताया कि तीनों विभाग और एम्स साथ मिलकर ,पीसीआई संस्थान एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है, जिससे चारपोखरी स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्नति कर, पूरे राज्य ही नहीं देश में एक मिसाल कायम करेगा। इस कार्यक्रम में मातृत्व एवं शिशु के स्वास्थ्य की रक्षा कर देश की जनसंख्या नियंत्रण में भी मदद मिलेगा और सीमित साधन में हमारा देश प्रगति करेगा, अगर इस तरह के कार्यक्रम पूरे देश में लागू रहकर, सफल हो। डॉ सिन्हा ने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार एवं बीमारी के इलाज के लिए उन्हें क्षेत्र से सदर अस्पताल स्थित इन एनआरसी, न्यूट्रिशन रिहैबिलिटेशन केंद्र में भेजने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन पीसीआई के कामता पाठक ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पीसीआई के संजय तरुण जी ने किया ।इस कार्यक्रम में प्रभारी पीएचसी डा संजय के साथ कई कर्मी, डीपीएम रवि जी, डीसीएम विनीत कुमार ,सत्येंद्र सिंह, पंकज कुमार और तीनों संस्थाओं के कई प्रतिनिधि सदस्य समारोह में शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:वृद्धजन एवं दिव्यांगो की मतदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को ले कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जिले में सैनिक स्कूल की मांग, जदयू नेता ने मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जुलाई 26

rktvnews

भोजपुर: एसीएमओ डा के एन सिन्हा ने मौसमी फलों का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर:टीबी मुक्त भारत अभियान और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा कर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:धान की रोपनी में किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment