आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अगस्त। जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने संगठन का विस्तार करते हुए अधिवक्ता मणिशंकर सिंह को विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक और जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह को मुख्यालय प्रभारी के रूप मे चुनाव किया है।
वहीं आगामी कार्यक्रमो के दृष्टिकोण से कार्यक्रम की जिम्मेवारी प्रदान करते हुए जिलाध्यक्ष द्वारा ‘मेरा माटी,मेरा देश’ और ‘विभाजन विभिषिका’ कार्यक्रम हेतु संयोजक और सदस्यो की सूची जारी की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता राम दिनेश यादव को मेरा माटी,मेरा देश का कार्यक्रम संयोजक और मंत्री संतोष चंद्रवंशी, पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक सिंह को सह संयोजक बनाया गया है,जबकि महामंत्री पुनम कुशवाहा, पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक सरोज सिंह और सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ संयोजक शंकर शर्मा सदस्य होंगे।
विभाजन विभिषिका कार्यक्रम के लिए संगोष्ठी प्रभारी उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,मौन जुलूस के लिए महामंत्री राकेश सिंह और प्रदर्शनी के लिए उपाध्यक्ष सतीश भट्ट को जिम्मेवारी दी गई है।

