RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाकपा (माले) की 3 सदस्यीय जांच टीम बड़हरा के बिंदगाव, सेमरा पहुंची।

घटना की कड़ी निंदा, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )20 मार्च।भाकपा (माले) की 3 सदस्यीय जांच टीम ने बड़हरा के बिंदगावां और सेमरा का दौरा किया और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जांच टीम का नेतृत्व भाकपा – माले स्थाई समिति सदस्य राज नाथ राम , कोइलवर प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर, जिला कमिटी सदस्य भोला यादव, बिजय यादव सहित अन्य नेताओं ने की.
विदित हो कि 13 मार्च 2025 को बिंदगावां के सामंती ताकतों ने वर्चस्व कायम रखने के उद्देश्य से सेमरा पिछड़े समुदाय के विकास कुमार को मुफ्त में दूध नही देने के कारण पिटाई किया। अगले दिन विकास कुमार के पिता रविन्द्र यादव के साथ भी मार पीट किया गया। 16 मार्च को सामंती ताकतों ने धर्मेंद्र राय उम्र 29 को गोली मार कर हत्या कर दिया।
जांच टीम ने पाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद, सामंती अपराधी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे गाँव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
जांच दल से मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवारों ने न्याय की गुहार लगाई। भाकपा (माले) की जांच टीम ने इस घटना की घोर निंदा की और मांग की है कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।, मृतक के छोटे बच्चों की शिक्षा और भरण-पोषण की जिम्मेदारी सरकार उठाए।
अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
राज नाथ राम ने कहा कि बिहार में सामंती ताकतों को भाजपा सरकार से संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण वे बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा, कि “डबल इंजन की सरकार सामंती ताकतों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।” पुलिस जांच के नाम पर गरीबों को तंग करना बंद करे।

Related posts

बैजू महतो के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया जगदीशपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण,उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा।

rktvnews

वैशाली:किसानों के हित में महाअभियान: किसान पंजीकरण में वैशाली जिला बिहार में द्वितीय स्थान पर।

rktvnews

भोजपुर:महायज्ञ के समापन पर जीयर स्वामी ने दिया संदेश कामना त्याग और संयम को जीवन का मूल मंत्र बनाएं।

rktvnews

आयुष्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार ले रही अव्यावहारिक फैसला : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर किला से कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान : राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिंह

rktvnews

Leave a Comment