RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला निबंधन सह परामर्ष केन्द्र नवादा के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

नवादा/बिहार 08 अगस्त।जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला निबंधन सह परामर्ष केन्द्र नवादा के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि जिला के इच्छुक सभी विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत् बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रत्येक इच्छुक विद्यार्थी को उच्च षिऊक्षा प्राप्त करने के लिए 04 लाख रूपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध करायी जाती है। यह योजना वर्ष 2016 से लगातार इच्छुक विद्यार्थी को दिया जा रहा है। जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, नवादा के द्वारा बिहार विकास मिशन, बिहार, पटना द्वारा तीनों योजनाओं के लिए वर्ष 2016 से 2023 तक अबतक 08 हजार 964 आवेदकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है। स्वयं सहायता भत्ता योजना के अन्तर्गत अबतक 18294 आवेदकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कुल 55085 आवेदकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना के अन्तर्गत 606 एवं मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के अन्तर्गत 514 तथा कुशल युवा कार्यक्रम के अन्तर्गत 11800 आवेदकों को योजना का लाभ प्रदान किया गया है।
आज की बैठक में डीआरसीसी के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, जिला योजना पदाधिकारी विभिन्न कॉलेजों की प्राचार्य आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

हिंदू जागरण मंच ने तरारी प्रखंड में संयोजक एवं सह संयोजक को किया मनोनित! युवाओं को जोडकर राष्ट्रीयता का भाव जागृत करना लक्ष्य: सोना लाल

rktvnews

वैशाली:स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी एवं साइकिल रैली।

rktvnews

भोजपुर:मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा साईकिल रैली निकाली गई।

rktvnews

चरणबद्ध आंदोलन करेगा रसोईया महासंघ जुल्फेकार अली।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,चौगाई का निरीक्षण।

rktvnews

गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा अभियान के अन्तर्गत दिल्ली में पंचदिवसीय द्वितीय गौ-संसद ‘।

rktvnews

Leave a Comment