RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : चन्द्रशेखर पांडे के फिर से प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने पर विद्यालय परिवार मे खुशी।

चंद्रशेखर पांडे को विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाये जाने पर खुशी मनाते शिक्षकगण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अक्टूबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा शुद्धि-पत्र जारी कर हरि नारायण +2 उच्च विद्यालय शाहपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाये जाने के आदेश मे संशोधन करने के बाद चंद्रशेखर पांडे को विद्यालय का प्रभारी प्रधान अध्यापक बनाए जाने पर विद्यालय परिवार मे खुशी का माहौल व्याप्त है। विदित हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर के कार्यालय के ज्ञापांक 2519 दिनांक 26/10/2026 के द्वारा पूर्व के आदेश ज्ञापांक 1345 दिनांक 12/08/2026 को विलोपित करते हुए विष्णु शंकर सिंह के स्थान पर पुनः चन्द्रशेखर पाण्डे को प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर प्राधिकृत किया गया है। इस आदेश के आने के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर पाण्डे ने कहा कि मुझे न्यायालय पर भरोसा था। सच्चाई की जीत होती है। उन्होंने इस फैसले के लिए विद्यालय परिवार तथा सभी गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related posts

चतरा:गरीबों व असहाय लोगों के हक को मारने वाले सम्पन्न राशन कार्डधारियों पर उपायुक्त का चला डंडा।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का किया लोकार्पण।

rktvnews

नवादा:जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्व घोषित 7 अगस्त को माले के निगम के समक्ष भ्रष्टाचार विरोधी धरने को लेकर नेताओं ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पंजाब में हरिके बैराज से निकलने वाले फिरोजपुर फीडर के पुनर्वास पर बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:उप विकास आयुक्त डॉ.अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment