RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जन चेतना कार्यक्रम।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)06 जून।05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर जन मानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जन-चेतना के लिए वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रातः 7 बजे से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में वन विहार के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पर्यटकों को पॉलीथीन के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई तथा पॉलीथीन उपयोग न करने की सलाह दी गई। साथ ही श्रमदान के तहत वन विहार में मुख्य मार्ग के आस-पास कचरा एकत्रित कर कचरा मुक्त किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य विषय ‘भूमि बहाली, मरूस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता’ पर समाज में संदेश प्रसारित करना है। वन विहार भ्रमण के लिये आये पर्यटकों एवं उपस्थित कर्मचारियों को इस विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम में श्री जे.एन. कांसोटिया, अपर मुख्य सचिव वन, असीम श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (वन्यप्राणी), आर.के. यादव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य वन विकास निगम, एम.एस. धाकड़, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा), पी.एल.धीमान, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (ग्रीन इंडिया मिशन), समीता राजोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड, एम.एल.मीना, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रोजेक्ट), बी.एस.अन्निगिरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सू.प्रौ.), कमलिका मोहंता, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशा.-2), एच.एस. मोहंता, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मू प्रबंध), राखी नंदा, वन संरक्षक, सामाजिक वानिकी भोपाल एवं आलोक पाठक वनमंडलाधिकारी वनमंडल भोपाल, मीना अवधेशकुमार शिवकुमार, संचालक वन विहार, सुनील कुमार सिन्हा, सहायक संचालक वन विहार एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सुनील कुमार सिन्हा, सहायक संचालक द्वारा कार्यक्रम की विषय-वस्तु पर प्रकाश डाला गया तथा कार्यक्रम का संचालन किया गया। साथ ही उपस्थित जन-समूह को पर्यावण संरक्षण करने एवं प्रदूषण न फैलाने हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में श्रमदान में भाग लेने वाले समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को उपहार स्वरूप टीशर्ट प्रदान की गई। गिद्ध संरक्षण एवं संवर्धन केन्द्र केरवा में केन्द्र प्रभारी एवं कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में संचालक वन विहार श्री मीना अवधेशकुमार शिवकुमार द्वारा समस्त अधिकारियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किये गये।

Related posts

भोजपुर: 07 अगस्त को रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रपति के प्रस्तावित देवघर कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था-सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

rktvnews

रामगढ़:सदर अस्पताल रामगढ़ में डायलिसिस सेन्टर का हुआ शुभारंभ’।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: शहर में बढ़ रहे अपराध को ले जिला प्रशासन के खिलाफ हुई बैठक।

rktvnews

लखीसराय:जिनको अपने घर में सलाह देने की नहीं थी आजादी आज महिला संवाद में खुल कर रख रही अपनी बात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 फरवरी 26

rktvnews

Leave a Comment