RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी भोजपेक्स 2024 का भव्य शुभारंभ।

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय कुलपति प्रो (डॉ) शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन।

कैमूर गांधी के नाम से सुरेंद्र रस्तोगी और बा के नाम से प्रचलित अनुराधा रस्तोगी रहे आकर्षण का केंद्र।

गांधी और बा संग झाड़ू लगा डाक अधीक्षक पवन कुमार ने दिया स्वछता का संदेश।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 सितंबर।दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी (फिलाटेली) BHOJPEX 2024 का भव्य शुभारम्भ आज 27 सितम्बर को ग्रान्ड रीगल रिसोर्ट में किया गया | इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो० (डा०) शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, कुलपति, वी०के०एस०यु० ने किया।अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में पवन कुमार, निदेशक डाक सेवाएँ बिहार सर्किल, प्रो० (डा०) रणविजय कुमार, कुलसचिव वी०के०एस०यु० और आरा शहर की मेयर इंदु देवी उपस्थित थी। स्वागत गान के द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत बी०डी०पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। अपने स्वागत भाषण में डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रदर्शनी में दुर्लभ से दुर्लभ डाक टिकटों का प्रदर्शन किया गया है जो आमतौर समान्य रूप से कहीं देखने को नहीं मिलती है, इस प्रदर्शनी के माध्यम से डाक टिकटों से संबंधित गौरवशाली इतिहास को जनमानस तक पहुँचाना ही इसका प्रयास ह।
प्रदर्शनी में एतिहासिक धरोहरों, प्रसिद्ध शख्सियतों, एतिहासिक घटनाओं, कला एवं संस्कृति जगत आदि पर आधारित डाक टिकटों का संग्रह शामिल किया गया है।इसमें प्रदेश एवं देश स्तर के ख्याति प्राप्त फिलाटेलिस्टों के संग्रह शामिल किये गए है। अपने संबोधन में कुलपति ने डाक विभाग के ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर आज़ादी के बाद के इतिहास को बताते हुए इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने ग्रामीण डाकघर के डाकिया के विशेष पहचान की चर्चा करते हुए अपने कार्य क्षेत्र में दायित्व निर्वहन में उनकी काफी प्रशंसा की।कुलसचिव ने मशहूर गाने चिठ्ठी आयी है को याद करते हुए सात समुन्दर पार भी संवाद पहुँचाने में पोस्ट ऑफिस की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा कि आज के परिवेश में कई वित्तीय संस्थाएं काम कर रही है लेकिन आज भी आम जनता पोस्ट ऑफिस पर ही भरोसा करती है।
डाक निदेशक पवन कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि वर्त्तमान में पोस्ट ऑफिस 100 से भी ज्यादा सेवाएँ आम जनता को प्रदान कर रहा है | जनता का विश्वास पोस्ट ऑफिस पर आज भी बरक़रार है और ये विभाग अपनी सेवाएँ लगातार जनता को देता रहेगा | समारोह में महान गणितज्ञ वशिष्ट नारायण सिंह के उपर एक विशेष आवरण निदेशक महोदय द्वारा जारी किया गया | दो दिवसीय चलनेवाले इस कार्यक्रम के प्रथम दिन स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए सीनियर एवं जूनियर क्षेणीयों में अलग-अलग पत्र-लेखन एवं स्टाम्प डिजाईन प्रतियोगितायें भी आयोजित की गई | पत्र-लेखन की कला के प्रति युवाओं एवं बच्चों में प्रेम और इससे जुड़ाव बनाये रखने के उदेश्य से इस प्रदर्शनी में “ढाई आखर पत्र लेखन” प्रतियोगिता कराई गई जो एक अखिल भारतीय स्तर पर 14 सितंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित हो रही है | इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कैमूर गाँधी के नाम से प्रचलित सुरेन्द्र रस्तोगी एवं बा के नाम से प्रचलित अनुराधा रस्तोगी द्वारा बापू एवं बा की भूमिका रही जिसमें उन्होंने उनका जीवंत चित्रण किया। स्वछता की महत्ता को दर्शाते हुए एक झांकी भी इनके माध्यम से प्रस्तुत की गई जिसमें डाक अधीक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने झाडु लगाकर स्वच्छता के सन्देश को फैलाया | इस कार्यक्रम में लगभग 500 स्कूली बच्चें, भारी संख्या में आम जनता एवं डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

नगर पंचायत की बैठक में लिए गये कई प्रस्ताव।

rktvnews

संजय कुमार ने गौतम बुद्ध नगर के पीएम श्री नवोदय विद्यालय में माइक्रोफॉरेस्ट का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:होली के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून में उत्तराखंड की स्‍थापना के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

चौसा थर्मल पॉवर परियोजना अंतर्गत R&R से संबंधित मामलों की समीक्षा हेतु समन्वय समिति की बैठक

rktvnews

भोजपुर:जन सुराज उद्घोष यात्रा की शुरुआत, प्रदेश महासचिव किशोर कुमार मुन्ना पहुंचे आरा।

rktvnews

Leave a Comment