RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 93 शिकायतों में 18 का मौके पर निस्तारण।

जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ हो निस्तारण।

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग पेंशन अन्य लाभार्थी पारक योजनाओं के लगाए जा रहे हैं कैंप लाभार्थियों को दिए जा रहे प्रमाण पत्र।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)17 मई।जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को 10:00 से 2:00 बजे तक जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है जिस के क्रम में आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 58शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 10शिकायतों का निस्तारण किया गया।
बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने जन सामान्य की शिकायतें सुनी जिसमें 35शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर 6का निस्तारण किया गया और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने जन सामान्य की शिकायत सुनी जिसमें 10शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस दिवस में जो शासन की नीति है कोई भी प्रार्थना पत्र उसका 7 दिन के अंदर निस्तारण कर दिया जाए कोई प्रकरण संवेदनशील है तो उसकी समय अवधि 7 दिन और बढ़ाई जा सकती है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले आज बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सरल और सम लाभ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से कैंप लगाया जाता है जिसमें पेंशन दिव्यांग राशन कार्ड आदि संबंधित विभाग को स्टाल लगाए जाते हैं और संबंधित लाभार्थी का प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाता है जिसमें तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए जाते हैं आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 9 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आए संपर्को के निस्तारण की क्रॉस चेकिंग कराए जाने के लिए टीम गठित की उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में अधिकारियों का सुपरविजन अच्छा होना चाहिए ।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त संदर्भों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें कोई भी संदर्भ लंबित नहीं रहना चाहिए ।
इस अवसर पर एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी ,तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,पुलिस क्षेत्राधिकार अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना सहित आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर पहुंचे ग्राम पंचायत, आमजन की सुनी परिवेदनाएं, मौके पर ही जिला अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

भारतीय जनतंत्र मोर्चा को मिला राँची लोकसभा लड़ने के लिए ‘गैस सिलिंडर’ चुनाव चिन्ह।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए गठबंधन के सभी दलों के मुख्य प्रदेश प्रवक्ताओ द्वारा प्रेस वार्ता कर दिखाई गई एकजुटता।

rktvnews

गिरिडीह: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत मंत्री आर.के. सिंह ने भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में ऊर्जा अनुसंधान के लिए नए अंतःविषय केंद्र (आईसीईआर) भवन का शिलान्यास किया।

rktvnews

बड़हरा विधानसभा पूर्व प्रत्यासी सह जाप नेता रघुपति यादव ने किया बसंतपचमी पर मेले का उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment