RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : रबी महाअभियान कार्यशाला आयोजित! बीडीओ, आत्मा के उप परियोजना निदेशक सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन।

शाहपुर मे रबी महाअभियान कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, आत्मा के उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन सहित अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अक्तूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड मे रबी महाअभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड परिसर स्थित ई-किसान भवन मे दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह, आत्मा के उप परियोजना निदेशक राणा राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम मे अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शेखर कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवानंद रजक, एसएमएस केवीके भोजपुर एके मौर्या, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, सहायक तकनीकी प्रबंधक नीतीश कुमार, कृषि समन्वयक अखिलेश कुमार ओझा, अजय पांडे, सिद्धार्थ कुमार, किसान सलाहकार रवि भूषण, विश्वकर्मा, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या मे किसान एवं लोग उपस्थित थे। कार्यशाला मे किसानों को आगामी रबी मौसम मे बोये जाने वाली फसलों की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जैविक खेती, मिट्टी जांच, यंत्रीकरण, बीज उपचार, रोग एवं कीट प्रबंधन के बारे मे विस्तार से बताया गया।

Related posts

गढ़वा:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क।

rktvnews

पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में कांस्टेबलों की भर्ती के लिए कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी।

rktvnews

रायपुर : सुरक्षाकर्मी के लिए 11 सितम्बर से होगा पंजीयन शिविर का आयोजन।

rktvnews

अन्नदाता की तरक्की और खुशहाली में मील का पत्थर साबित होगी बरवास माईक्रो सिंचाई परियोजना -युवा मामले एवं खेल जनसंपर्क राज्यमंत्री

rktvnews

मोतिहारी:जिलाधिकारी ने किया बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

मतदाता सूची तैयारी हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment