RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक का हुआ समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 जुलाई।समापन समारोह के प्रथम सत्र में प्रातः स्मरण लक्ष्य गीत संघ प्रार्थना से हुआ ।उसके बाद गौ रक्षा प्रमुख श्री त्रिलोकीनाथ बागी जी के द्वारा गोपाष्टमी गौ सेवा का धार्मिक सामाजिक और वैज्ञानिक महत्व,गौ संवर्धन की जानकारी एवं सभी जिले में गौशाला स्थापित करना ,गोवर्धन पूजा का अर्थ स्पष्ट करना,गौ पालन का प्रशिक्षण करना आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। संजय जी प्रांत कोषाध्यक्ष आय और व्यय का संपूर्ण हिसाब, प्रत्येक जिला में भी कार्यालय स्थापित हो, प्रमुख आगंतुक पुस्तिका कंप्यूटर आदि का उपलब्ध हो। प्रांत संगठन मंत्री श्री चितरंजन जी ने धर्म रक्षा निधि लेनदेन हिसाब का ब्यौरा उपलब्ध कराना आदि रहा। बजरंग दल दक्षिण बिहार प्रांत संयोजक रजनीश कुमार जी ने सप्ताह शौर्य जागरण यात्रा के संबंध में आगामी विभाग बैठक के बारे में जानकारी ,धर्म जागरण यात्रा का रूपरेखा तय हुआ। उसके बाद समापन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के राष्ट्रीय श्रीमान कामेश्वर चौपाल जी के द्वारा समापन समारोह में राम मंदिर निर्माण देश में हो रहे धर्मांतरण लव जिहाद सामाजिक समरसता मठ मंदिर सेवा विभाग गौ रक्षा विभाग एवं आदि विषयों पर चर्चा किए । प्रांतीय मंत्री श्रीमान परशुराम कुमार जी के द्वारा सभी 22 जिला से आए अपेक्षित कार्यकर्ताओं को दायित्व परिवर्तन एवं नवीन दायित्व की घोषणा हुई। जिसमें भोजपुर विभाग के विभाग मंत्री – संजय राय , विभाग विशेष संपर्क प्रमुख – बृजेश जी, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख – चेतन मिश्रा , विभाग सत्संग प्रमुख – रमेश मिश्रा , बजरंग दल विभाग संयोजक – चंदन ओझा , भोजपुर जिला में जिला मंत्री – उपेंद्र तिवारी , जिला संयोजक – बजरंग दल मोनू निराला , जिला सहमंत्री- अभिषेक चौरसिया एवं उपेंद्र गुप्ता नए दायित्व का घोषणा हुई।
धन्यवाद ज्ञापन करते चंदन ओझा ने प्रांत बैठक में आए हुए कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्र, बैग, डायरी से सभी को सम्मानित किया ।

Related posts

भोजपुर:अच्छा हो या बुरा प्रत्येक कर्म का फल अवश्य मिलता है : मुनिश्री विशल्य सागर

rktvnews

हनुमानगढ़:सामान्य पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ली समीक्षा बैठक।

rktvnews

सूरजपुर: रीपा खोपा में प्लास्टिक बॉटल व पेंट जार निर्माण इकाई द्वारा समूह की महिलाओं के जीवन में आई खुशियां

rktvnews

झारखंड:राज्यपाल संतोष गंगवार ने विकास भारती का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति के तत्वाधान में निकाली गई शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल।

rktvnews

चौथे सुशासन सप्ताह 2024 के दौरान 19 दिसंबर, 2024 को एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ शुरू किया जाएगा।

rktvnews

Leave a Comment