RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर: साहित्य रत्न सम्मान से नवाजी जायेगी प्रो पूनम कुमारी।

उनकी लिखी पुस्तक” भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की विरांगनाओं एवं बिहार की महिलाओं का योगदान ” हेतु दिया जायेगा सम्मान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जनवरी।एसबी कॉलेज आरा की प्राचार्य प्रो पूनम कुमारी विश्व हिंदी दिवस पर बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन पटना में आयोजित कार्यक्रम में आज 10 जनवरी को हिंदी रचना में विशेष योगदान के लिए सम्मानित होगी। इसकी जानकारी देते हुए प्रो पूनम कुमारी ने बताया कि मेरी पुस्तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाओं एवं बिहार की महिलाओं का योगदान के लिए मेरा नाम चयनित किया गया है। जिसके लिए मुझे आमंत्रित किया गया है। बताते चलें कि प्रो पूनम कुमारी स्नातकोत्तर हिंदी ,एचडी बैचलर आफ जर्नलिज्म से विभूषित रांची विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है।इन्होंने पांच एचडी कराया और पांच रिसर्च स्कॉलर अभी इनके साथ काम कर रहे हैं । ये 21वें प्राचार्य के रूप में एस बी कॉलेज में कार्यरत हैं। उनकी कई पुस्तके प्रकाशित है तथा इन्हें राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर हिंदी गौरव सम्मान ,हिंदी रत्न सम्मान ,विदुषी सम्मान ,दिनकर हिंदी सेवा सम्मान, विद्यासागर की मानक उपाधि से भी विभूषित किया गया है। साहित्य रत्न मिलने से सभी शिक्षाविदों में हर्ष का माहौल है।

Related posts

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने अंतरिक्ष क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार को सशक्त बनाया: मेसर्स ध्रुव स्पेस की सौर सरणी परियोजना का वित्तपोषण किया जाएगा।

rktvnews

जयंती:विवेकानंद और महर्षि महेश योगी।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 31 जनवरी 25

rktvnews

भोजपुर:संभावना में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

कॉलेज जीवन में प्राप्त ज्ञान और व्यवहार से जीवन में आप आगे बढ़ेंगे :प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

Leave a Comment