RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) सहित पेयजल प्रमंडल द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

चतरा/झारखंड 24 जुलाई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) सहित पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने क्रमवार जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) की प्रगति पर बिंदूवार समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ओडीएफ प्लस अंतर्गत कुल 500 गांव की स्टार रेटिंग की जा चुकी है। इसी क्रम में उपायुक्त ने गांव के 1, 3 एवं 5 स्टार रेटिंग हेतु किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि कार्यों में तेजी लाई जाए तथा 5 स्टार रेटिंग में गांवों की संख्या में वृद्धि लाई जाए। उन्होंने वैसे गांव जहां सोख्ता गड्डा नहीं बना वहाँ उक्त कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
कैपेसिटी बिल्डिंग के अंतर्गत पंप ऑपरेटर, बिजली मिस्त्री, प्लम्बर आदि का दिए जा रहे प्रशिक्षण व कार्यशाला की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी आयोजित प्रशिक्षण व कार्यशाला के स्थान व प्रशिक्षुओं आदि की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 योजना के तहत कार्यों में गति लाने व जिला के स्वच्छता सम्बंधित कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज़ अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फर खिजरी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अजय सिंह समेत अन्य संबंधित मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा कंबल वितरित।

rktvnews

बागपत:संचारी रोग नियंन्त्रण / दस्तक अभियान की जिलाधिकारी ने अन्तर्विभागीय समीक्षा बैठक की।

rktvnews

राजस्थान:केंद्रीय वन मंत्री ने एआरजे अपनाघर आश्रम के प्रथम स्थापना दिवस एवं वार्षिक समारोह में की शिरकत।

rktvnews

भोपाल:जैसे मां के चरणों में चारधाम, वैसे ही मातृभाषा की गोद में आनंदधाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नई दिल्ली:64वें एनडीसी पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम सदस्यों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 04 जून 26

rktvnews

Leave a Comment