RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक।

रोहतास/बिहार 24 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक की गयी। जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, नवार्ड के डीडीएम के साथ अन्य संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया है। उक्त बैठक में सहकार से समृद्धि (सहयोग के माध्यम से समृद्धि ) योजना के तहत निम्नलिखित निर्देश दिए गए:-
1. पैक्सों में जन औषधि केन्द्र खोलने के संबंध में विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में समुचित कार्रवाई करने हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी, रोहतास को दिया गया।
2. इसके अतिरिक्त उक्त योजना के तहत इच्छूक एवं योग्य पैक्सों में पेट्रोल पम्प लगवाने हेतु नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया ।
3. जिला कृषि पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, नबार्ड के डीडीएम, जिला योजना पदाधिकारी एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द, रोहतास को भी उक्त योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लोंगो सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जोड़ने का प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

भोपाल:पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगी गिद्ध गणना।

rktvnews

एमओसी ने निशानेबाजों गनेमत सेखों और गुरजोत सिंह के इटली में प्रशिक्षण के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

rktvnews

रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : 60 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

खान सचिव वीएल कांथा राव ने स्वच्छता शपथ दिलाई।

rktvnews

राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सरकार की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment