RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा नगर निगम के समक्ष 11 जनवरी 24 को आयोजित होने वाले धरने को ले फुटपाथी मछली व्यवसाय संघ ने मछली व्यवसाईयों के बीच किया पर्चे का वितरण।

आरा/भोजपुर 06 जनवरी।फुटपाथी मछली व्यवसाय संघ के सह संयोजक कृष्णानंद गुप्ता के नेतृत्व में आज फुटपाथी मछली व्यवसायियों से अवैध वसूली पर रोक लगाने,टैक्स वसूली के नाम पर अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने,शहर के फुटपाथी मछली व्यवसायियों के लिए भेंडर जोन बना कर मच्छरहट्टा मार्केट का विस्तार कर उन्हें दुकान आवंटित करने,फुटपाथी मछली व्यवसाययों का उत्पीड़न बंद करने,फुटपाथी मछली व्यवसाय करने वाले जगह पर साफ सफाई की गारंटी करने,फुटपाथ के मछली व्यवसायियों के व्यवसाय के लिए ब्याज रहित लोन देने की गारंटी,सिंडिकेट स्थित मछरहट्टा मार्केट में साफ-सफाई शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा की गारंटी करने आदि मांगों को लेकर 11 जनवरी 2024 को नगर निगम के समक्ष एक दिवसीय धरना की तैयारी को लेकर नवादा थाना के पास मछली व्यवसायियों के बीच पर्चा का वितरण किया गया और दुकानदारों से धरना में शामिल होने की अपील की गई!पर्चा वितरण करने वालों में मुख्य रूप से हरिहर चौधरी,सत्येंद्र कुमार,मो० बरकतुल्लाह,मंगल कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक, 2025 कानूनी पेशे और अधिवक्ताओं के अधिकारों पर बड़ा हमला : आइलाज

rktvnews

सरकारी दफ्तर बना‘मिनी बार’ मामला झारखंड के देवघर का ,कार्यालय में शराब, सिगरेट और गानों पर जमाई महफिल।

rktvnews

सारण जिला के 277 पैक्सों के अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव नवंबर-दिसंबर में 5 चरणों में संभावित।

rktvnews

मची फाग देखो अवध महल में, सिया जी के संग में ना।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में वाल्मीकि सभागार एवं अतिथि गृह का किया लोकार्पण।

rktvnews

सिवान: डीएम ने प्रगति यात्रा के दौरान जिले में मुख्यमंत्री द्वारा घोषणाओं के कार्यान्वयन के अद्यतन स्थिति की प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment