RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 जुलाई।भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बहोरनपुर ओपी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव की एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पिंकी देवी (28 वर्ष) लक्ष्मणपुर के छोटक गोंड की पत्नी है। छोटक गोंड नौकरी करने के लिए बाहर जाने वाला था। उसकी पत्नी पिंकी देवी भी उसके साथ बाहर जाने का जिद कर रही थी। छोटक गोंड ने उसे अपने साथ ले जाने से मना किया क्योंकि 15 दिन पहले पिंकी देवी ने एक बेटे को जन्म दिया है। बताया जाता है कि इसी गुस्से में पिंकी देवी ने घर में खूंटी में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पिंकी देवी को 3 वर्ष पहले जुड़वा बच्चा एक लड़का और एक लड़की, एक वर्ष पूर्व एक बच्ची और 15 दिन पहले एक बच्चा हुआ है। उसे दो पुत्र और दो पुत्री समेत चार बच्चे हैं। मृतका पिंकी देवी की मां और छोटक गोंड की सास सोहरा निवासी लीलावती देवी के आवेदन के आधार पर यू डी केस दर्ज कराया गया है।

Related posts

जयपुर:नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: आधी आबादी की राजनीति में बढ़ेगी सहभागिता : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोपाल:बिहारी लाल सोनी “अनुज” के मुक्तक संग्रह “सृजन सरिता” का हुआ विमोचन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने “विकसित भारत के लिए प्रौद्योगिकी सुधार और वित्त” विषय पर आयोजित बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:लंबित मांगों को ले 15 सितंबर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर:”कार्यकर्ता दर्शन, संवाद एवं “नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम” की तैयारी हेतु राजद की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment