
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनहित की कई मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन एवं विधानसभा मार्च में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रहार करने पर भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,भाजपा धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बिहार के राज्यपाल से अविलंब बिहार सरकार को बर्खास्त करने एवं राष्ट्रपति शासन राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा करने की मांग की है। राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन नेता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए उपरोक्त सुनियोजित प्रहार से जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मृत्यु की न्यायिक जांच की भी मांग की है। पहली बार बिहार में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज एवं आंसू गैस छोड़ा गया, सनद है कि सभी नेता और कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारी देने के लिए राजभवन जा रहे थे। सिंह ने राष्ट्रपति से भी अविलंब इसमें हस्तक्षेप करने एवं नीतीश सरकार को बर्खास्त करने, बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग दोहराई है।ऐसा क्रूरतम व्यवहार सांसद मंत्रियों और निहत्थे पब्लिक युवा, शिक्षक एवं महिलाओं पर लाठीचार्ज करना, अश्रुगैस का प्रयोग पर शायद देखने को मिला हो।यही है चाचा भतीजा की गठजोड़ वाली शासन।

