RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: न फनकार तुझ से तेरे बाद आया…

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।मशहूर पार्श्व गायक मो.रफी की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भोजपुर कलाकार संघ के बैनर तले नागरी प्रचारिणी सभागार में एक शाम मो.रफी के नाम कार्यक्रम आयोजित गया। इसमें कलाकारों ने मो.रफी के गाए गीतों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मो.नासिर उर्फ जम्बो ने एै गुलबदन-एै गुलबदन फूलों की महक…, मो.मंजूर अली ने न फनकार तुझ से तेरे बाद आया…, मो.सलाहुद्दीन ने तुझको पुकारे मेरा प्यार…, मो.रफी ने क्या हुआ तेरा वादा… दीपक प्रकाश जैन ने दिल का सूना साज तराना ढूढेगा…, आदि गीतों को कलाकारों ने बखूबी प्रस्तुत किया। वहीं मो.रफी और पूर्णिमा ने पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा हाल हमारा…,,मो.नासिर उर्फ जम्बो ने आशाओं के सावन… आदि गीतों को गाकर श्रोताओं को खूब झूमाया। इनके अलावा डा. केएन सिन्हा, डा.विजय गुप्ता, राजीव रंजन, आमिर, प्रकाश, मो.फैजान, इस्लाम आदि ने भी गीतों को प्रस्तुत किया। मंच संचालन गुड्डू और जम्बो ने किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 02 अक्टूबर 24

rktvnews

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने वाणी दोषयुक्त और श्रवणबाधित अक्षम दिव्यांगजनों की सहायता के लिए साइनएबल कम्युनिकेशंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

एनसीएल विशेष अभियान 5.0 के तहत ‘कबाड़ से कला’ और स्वच्छता को बढ़ावा।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मानवाधिकार दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

जयपुर:आरएसएमएम के संगतराश नवाचार से खनिज ओवरबर्डन और वेस्ट मेटेरियल होगा रिसाइकल।

rktvnews

भोजपुर: महाराजा कॉलेज में “द इंपैक्ट ऑफ़ सोशल मीडिया ऑन मेंटल हेल्थ” पर सेमिनार आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment