RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:स्वच्छता ही सेवा के तहत देवघर नगर निगम द्वारा स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)26 सितंबर।भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के अंतर्गत देवघर नगर निगम ने आज स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन डिवाइन पब्लिक स्कूल के परिसर में किया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार एवं नगर प्रबंधक सतीश कुमार की देखरेख में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना और इसे एक जन-आंदोलन के रूप में मजबूत बनाना था।
कार्यक्रम में शहर के कई नामी विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें मातृ मंदिर, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, एमएस शिक्षा सभा स्कूल, सेंट मैरी स्कूल और डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएँ शामिल थे। सभी विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर ड्राइंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मनमोहक चित्र दीवाना बनाए। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन, कचरा प्रबंधन और समाज में साफ-सफाई के महत्व पर अपने विचार रखे। वहीं, नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें स्वच्छता से जुड़े संदेशों को कला के माध्यम से व्यक्त किया गया।
नगर निगम के अधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि यह हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि विद्यार्थी अपने परिवार और समाज में स्वच्छता का संदेश लेकर जाते हैं, तो आने वाले समय में स्वच्छ देवघर और स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी नगर निगम की पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में न केवल रचनात्मकता का विकास होता है बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का बोध भी जागृत होता है।
अंत में प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर निगम के विभिन्न कर्मियों और विद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।
डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ममता किरण जी को निगम के अधिकारी ने विशेष आभार प्रकट किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए विद्यार्थियों को नगर निगम के द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

पश्चिमी चंपारण,बेतिया: 1850 करोड़ की लागत से होगा NH 139 W फोरलेन सड़क का निर्माण!बेतिया-अरेराज के मध्य 41.8 किलोमीटर बनेगी नयी फोरलेन सड़क।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 31 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के बाढ व कटाव पीङितों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष क्षेत्र के संबंध में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की।

rktvnews

आरा के चौमुखा में भंडारा एवं जागरण का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिवबारात को लेकर की जाने वाली तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment