RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुरा महादेव मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता के लिए बागपत प्रशासन प्रतिबद्ध।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)15 जुलाई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के उपलक्ष्य में जनपद बागपत के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने प्रात: 8.00 बजे ही मंदिर परिसर में पहुंचकर वहां दिनभर कैंप कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा एवं परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक एवं आगामी मेले को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा एवं विद्युत आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।
उन्होंने मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत ड्रोन से की जा रही निगरानी का जायजा लिया और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मेला मजिस्ट्रेट भावना सिंह सहित संबंधित एसडीएम एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

25 जून को नव्या हेल्थ केयर आयोजित करेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

rktvnews

चतरा:स्वीप कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा में हुआ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

रांची :GYAN (गांव,युवा,अन्नदाता और नारी)आधारित विकसित भारत का बजट : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं यूनिसेफ के बीच एसपीडीआरआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

नारनौल:बाढ़ प्रबंधों को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान की विशेष बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment