RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

प्रतिभावान बच्चियों को पुरस्कार और सम्मान मिलना गौरव की बात:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 जुलाई। आज महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें अनेक छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। उसी क्रम में बालिका शिशु संस्थान एवं उच्च विद्यालय महादेवा की छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।विद्यालय के शिक्षक सुरेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि बालिका शिशु संस्थान एवं उच्च विद्यालय लगभग 20 वर्षों से अपने मेहनत लगन और अभिभावकों के सहयोग से चल रहा है। इस विद्यालय को कहीं से भी कोई अनुदान नहीं मिलता है और यह विद्यालय शिक्षकों के सहयोग से किराए के मकान में चलता है। लेकिन सत्य यह भी है कि विद्यालय की छात्राएं अपने एक से एक प्रतिभा के कारण विद्यालय से लेकर माता-पिता का नाम रोशन करते आ रही है। आज भी प्रतिभा सम्मान में कई छात्राओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया है जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है। इन छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने हौसला आफजाई करते हुए इन्हें शुभकामना दी और साथ में फोटोग्राफी भी कराई।इनके साथ साथ वरीय शिक्षक, पत्रकार और समाजसेवी डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा भी उपस्थित रहे आज इस खुशी के माहौल में भी अपने आप को रोक नहीं सके आज स्कूल के शिक्षक प्राचार्य आज सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।प्रमुख उपस्थिति में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ,मेयर, कुलपति, प्रिंसिपल, डॉ कुमार जितेंद्र,डा कन्हैया सिंह,अजय सिंह, प्रेम पंकज उर्फ ललन जी, आदि सम्मानित अतिथियों ने प्रमाण पत्र आवेदन छात्र छात्राओं को देकर सम्मानित किया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:उर्वरक विक्रय में अनियमितता को लेकर मे0 शिव खाद भंडार, लौरिया के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज,संबंधित कृषि समन्वयक से स्पष्टीकरण।

rktvnews

गिरिडीह: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

देवघर:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर समाहरणालय में बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रपति ने मणिपुर के सेनापति में एक सार्वजनिक समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

प्याज का बफर 3 लाख मीट्रिक टन से 5 लाख मीट्रिक टन बढाया गया!कल (सोमवार) से भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ 25 रुपये प्रति किलो के खुदरा मूल्य की दर से प्याज की बिक्री करेगा।

rktvnews

भोपाल:दो दिवसीय 45वीं अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment