RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना मे प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज और आँसू गैस के प्रहार पर भाजपा ने निंदा की!भोजपुर जिला के नेता और कार्यकर्ता भी जख्मी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 13 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजव्यापी आंदोलन ‘विधानसभा मार्च’ मे पुलिस द्वारा बर्बरता रुप से लाठीचार्ज और आँसू गैस के प्रहार करने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओं और कार्यकताओ द्वारा घोर निंदा की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित सभी नेताओं ने उक्त विभत्स घटना जिसमे जहानाबाद के जिला महामंत्री का मृत्यु भी हो गया का निंदा करते हुए कहा कि बिहार सरकार पूर्ण जंगलराज चला रही है। भोजपुर जिला से हजारो कार्यकर्ता विधानसभा मार्च मे शामिल हुए।सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए आगे बढ रहे थे,लेकिन निकम्मी, भ्रष्ट, गुंडाराज की सरकार ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां , आंसू गैस ,पानी की बौछार से हत्या करने की कोशिश की जिसमे एक कार्यकर्ता की मृत्यु भी हो गई और हजारों कार्यकर्ता घायल हो गए।

घायल भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव और नेता भुअर ओझा

इस निकम्मी सरकार ने महिलाओं को भी नही बख्शा और उन्हे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उक्त शांति प्रदर्शन के दौरान भोजपुर जिला के भी कार्यकर्ताओ को गंभीर चोटे आयी है,जिसमे जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव का हाँथ टुट गया।इसके अलावा जिले के नेताओं और कार्यकताओ को भी चोट लगा है।

विधान सभा घेराव में घायल जहानाबाद कार्यकर्ता विजय सिंह जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

जिलाध्यक्ष ने उक्त घटना की निंदा करते हुए जिले मे आंदोलन करने की बात कही।
नेताओं ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता नीतीश कुमार के जंगलराज से डरनेवाली नही है।जिस प्रकार प्रतिदिन यह सरकार जनता को पिटवाने का काम कर रही है उससे जनता उन्हे सबक सिखाने को ठान ली है और उन्हे बिहार से उखाड़ फेकेगी। भारतीय जनता पार्टी का संघर्ष जनता के साथ मिलकर सड़क से सदन तक अनवरत चलता रहेगा।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिला स्तरीय स्वीप कोषांग की बैठक में जिले में मतदान प्रतिशत 70% तक ले जाने का निर्धारित किया गया लक्ष्य।

rktvnews

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने की घटना का भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है

rktvnews

भोजपुर:दूसरा अंडर-19 नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 कुल्लू मनाली में , बिहार गर्ल्स बनी उपविजेता।

rktvnews

भोजपुर:मशरूम उत्पादन में ग्रामीण महिलाएं बनेगी आत्मनिर्भर ,प्रशिक्षण शिविर में बोली डा सुप्रिया वर्मा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 200 गीगावाट अक्षय ऊर्जा की उपलब्धि के सम्मान में सुदर्शन पटनायक की रेत कला को साझा किया।

rktvnews

Leave a Comment