RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने बाढ़ क्षेत्रों का किया भ्रमण!आपदा संबंध प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों संग की बैठक

बक्सर/ बिहार 13 जुलाई।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा डुमराव अनुमंडल के बाढ़ प्रवण क्षेत्रों का भ्रमण एवं बाढ़ आपदा के संबंध में स्थानीय पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत संभावित बाढ़ प्रवण क्षेत्रों यथा जवही दियर, रामदास राय का डेरा, नियाज़ीपुर बांध, लाल सिंह का डेरा, बेनीपुर का डेरा इत्यादि गांव का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के उपरांत गंगौली मध्य विद्यालय के प्रांगण में आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझाव के आलोक में बाढ़ प्रवण क्षेत्रों से प्रभावित होने वाले गांव में हो रहे प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित प्रभारी पदाधिकारी आपदा, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक, चिकित्सक, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी,चक्की एवं अंचलाधिकारी सिमरी,चक्की को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रवण से पूर्व पशु चारा, पेयजल, दवा, गोताखोर, कम्युनिटी हॉल, पर्याप्त संख्या में नौका एवं आश्रय स्थल से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां यथाशीघ्र करते हुए प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें।

Related posts

भोजपुर: राजनीति के शिकार बने वीर बांकुड़ा,अनावरण की प्रतीक्षा में है बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा।

rktvnews

हनुमानगढ़:सेंट्रल पार्क में होली के संग रंगोली कार्यक्रम का आयोजन,रंगों के साथ 19 अप्रैल को अवश्य मतदान करने का संदेश।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा सीएम कप-2024 की तैयारीयों को लेकर खेल विभाग के प्रधान सचिव व निदेशक ने उपायुक्त के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: नवज्योति क्लब पकड़ी और तापा एकादश के बीच खेला गया दूसरा सेमी फाइनल।

rktvnews

पलामू में डेडीकेटेड स्पोर्ट्स अकादमी का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

35वें नेवल हायर कमांड कोर्स (एनएचसीसी) का समापन समारोह।

rktvnews

Leave a Comment