RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला नजारत उप समाहर्ता ने जनता दरबार में आमजनों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

RKTV NEWS/गिरिडी(झारखंड)17 अक्टूबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला नजारत उप समाहर्ता, श्री आशुतोष ठाकुर ने जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु आए करीब दर्जनों लोगों की शिकायतों और समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, मईया समान योजना से जुड़ी समस्याएं, दिव्यागजन हेतु ट्राई-साइकिल की मांग, भूमि विवाद, दाखिल खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू अर्जन, पेयजल, अबुआ आवास योजना, शिक्षा विभाग व विद्यालय संचालन से संबंधित मुद्दे, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं अन्य व्यक्तिगत व सामुदायिक समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आई। इस दौरान आशुतोष ठाकुर ने सभी आवेदकों की समस्याएं सहजता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

Related posts

भोजपुर:स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने मखदुमपुर के वाणावार के सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में 07 लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन को ‘मां डिडनेश्वरी देवी की महिमा‘ पुस्तक भेंट की गई।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सी के सारथियों के साथ संवाद किया।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में शामिल हुए तथा रानी, गुवाहाटी, असम के पास बारबकरा जनजातीय गांव का दौरा किया

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन।

rktvnews

Leave a Comment