RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत वर्तमान ऋण सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया गया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली25 अक्टूबर।केंद्रीय वित्त मंत्री की 23 जुलाई, 2024 को केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषणा के अनुरूप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत मुद्रा ऋण की मौजूदा सीमा को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है। यह वृद्धि मुद्रा योजना के समग्र उद्देश्य को प्रोत्साहन देने की एक और सकारात्मक पहल है। यह वृद्धि विशेष रूप से उभरते उद्यमियों के लिए लाभकारी है, जिससे उन्हें विकास और विस्तार में सहायता मिलेगी। यह पहल एक मजबूत उद्यमी इको-सिस्टम को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार, तरुण प्लस की नई श्रेणी 10 लाख रुपये से अधिक और 20 लाख रुपये तक के ऋणों के लिए है और यह उन उद्यमियों को उपलब्ध होगी जिन्होंने तरुण श्रेणी के अंतर्गत पिछले ऋणों का लाभ उठाते हुए उनका सफलतापूर्वक भुगतान भी किया है। 20 लाख रुपये तक के पीएमएमवाई ऋणों की गारंटी कवरेज माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड (सीजीएफएमयू) के तहत प्रदान की जाएगी।

Related posts

एक राह ईहो बा

rktvnews

सारण:आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म का होगा गठन।

rktvnews

प्लस टू विद्यालय सहजौली की छात्राओं ने किया विद्यालय में तालाबंदी व सङक जाम।

rktvnews

राष्ट्रपति ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार।

rktvnews

पटना : पति की लम्बी उम्र हेतु सुहागन महिलाओं ने किया हरतालिका तीज व्रत! निर्जला उपवास के बाद आज किया पारण।

rktvnews

Leave a Comment