RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्कोर की बैठक।

सभी निबंधन कार्यालयों में पर्याप्त जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)30 नवंबर।जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आज स्कोर की बैठक आहुत की गई।
इस बैठक में जिला के सभी निबंधन कार्यालय में उपलब्ध जनसुविधाओं की जानकारी ली गई। सभी कार्यालयों में पर्याप्त जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं वेटिंग हॉल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निदेश सभी निबंधन पदाधिकारियों को दिया गया।
पब्लिक काउंटर, वर्क स्टेशन आदि पर्याप्त संख्या में रखने को कहा गया ताकि आमलोगों को सहूलियत हो सके। सभी कार्यालयों के अंदर ही स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि दस्तावेज सुरक्षित रहें तथा पब्लिक को भी तुरंत रिकॉर्ड मिल जाय। फिलहाल सदर निबंधन कार्यालय में यह सुविधा उपलब्ध है। अन्य कार्यालयों में भी इसे सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर,जिला अवर निबंधक सहित अन्य अवर निबंधक उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्र संवाद आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एमएसएमई को प्रोत्साहन देने के लिए आठ नए उपायों का प्रस्ताव किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:27 अक्टूबर 23

rktvnews

आरा सांसद ने लोकसभा में जगदीशपुर के किले को राष्ट्रीय धरोहर, कुंवर सिंह की हवेली को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का मुद्दा उठाया।

rktvnews

सिवान:देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर राघवेंद्र सिंह खरवार के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई।

rktvnews

Leave a Comment