RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

30 एकड़ में बन रहा है प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लोबल स्किल पार्क।

भोपाल/मध्यप्रदेश 05 जुलाई। भोपाल के नरेला शंकरी में प्रदेश के सबसे बड़े ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण तेजी से चल रहा है। तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया हर सप्ताह बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रही हैं। बुधवार को सिंधिया ने समीक्षा करते हुए कहा कि जीएसपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सिंगापुर के सहयोग से बन रहे ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं को हम बेहतर और आधुनिक तकनीकी स्किल्स सिखा कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी सिंतबर तक जीएसपी पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है। निर्धारित समय पर इसे पूरा करने के लिए निरंतर काम चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि लगभग 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से 30 एकड़ में बन रहे संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में 6 हजार युवाओं को प्रति वर्ष प्रशिक्षण दिया जायेगा। जीएसपी में युवाओं को मेकाट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, रेफ्रिजरेशन, आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस, डेटा साइंस आदि ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Related posts

रांची:रोटरी क्लब रांची नॉर्थ ने मनाया अपना 41वा स्थापना दिवस,नए सत्र के बोर्ड ऑफ डायरेक्टरो ने ली शपथ।

rktvnews

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने नई दिल्ली में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:बिहार को ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन यूनिट , आरा की 6ठि वार्षिक आम सभा आयोजित।

rktvnews

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

झारखंड: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आर्यभट्ट सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित!जाति, धर्म से ऊपर उठकर बिना किसी प्रलोभन मताधिकार का प्रयोग करें : राज्यपाल

rktvnews

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एसडीआरएफ़ के साथ डूबने की घटनाओं के रोकथाम का करेंगे कार्य।

rktvnews

Leave a Comment