RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

कृषि मंत्री पटेल ने प्रचार रथों को दिखाई हरी झण्डी।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 05 जुलाई। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों से 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा कराने का आहवान किया है। उन्होने आज भोपाल से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। मंत्री पटेल ने कहा कि रथ सभी 53 जिलों में गाँव-गाँव जाकर फसल बीमा योजना की जानकारी देकर किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को आपदा में राहत प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना से लाभान्वित करने के लिये उनकी फसलों का बीमा कराया जाता है। किसानों से रबी की फसलों का डेढ़ प्रतिशत और खरीफ फसलों का दो प्रतिशत प्रीमियम राशि ली जाती है। फसलों के बीमे के लिये शेष प्रीमियम राशि का भुगतान बीमा कम्पनियों को सरकार के द्वारा किया जाता है।

मंत्री पटेल ने बताया कि किसानों से वर्ष 2016 से अब तक मात्र 5 हजार 130 करोड़ रूपये की राशि प्रीमियम के रूप में ली गई है। शेष प्रीमियम राशि केन्द्र और राज्य सरकार ने मिल कर जमा की है। अब तक एक करोड़ 74 लाख किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 27 हजार 626 करोड़ 66 लाख रूपये की दावा राशि का भुगतान किया है। मंत्री पटेल ने किसानों से आहवान किया कि गाँव-गाँव आने वाले प्रचार रथों से फसल बीमा योजना की समुचित जानकारी प्राप्त कर 31 जुलाई से पूर्व अपनी फसलों का बीमा करायें और योजना का लाभ उठायें।

 

Related posts

सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट के बाद ‘अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार संधि’ ने भी वनतारा को दी क्लीन चिट।

rktvnews

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण, बुनियादी सुविधाओं और संचालन को लेकर दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव / सचिव के साथ की उच्च स्तरीय बैठक ।

rktvnews

भोजपुर:वेतन और सेवा लाभ की मांग पर नगर निगम कर्मियों की हड़ताल, शहर में बढ़ी गंदगी।

rktvnews

Leave a Comment