RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

झारखंड: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आर्यभट्ट सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित!जाति, धर्म से ऊपर उठकर बिना किसी प्रलोभन मताधिकार का प्रयोग करें : राज्यपाल

रांची/झारखंड 25 जनवरी।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपस्थित रहे। उन्होंने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सशक्त हथियार है। लोगों को जाति, धर्म, संप्रदाय एवं प्रलोभन से ऊपर उठकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोकतंत्र सुदृढ़ होगा। सुदृढ एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग अपने स्थापना काल से ही सतत प्रत्यनशील है एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष का थीम रखा गया है- ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’। उन्होंने कहा कि इस थीम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें एवं मतदान के लिए लोगों को प्रेरित भी करें।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का आधार जनमत है और जनमत का आधार मतदान है। एक सुयोग्य व्यक्ति के लिए मतदान देने से लोकतंत्र मजबूत होता है। मतदाता को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा तकनीकी का भी उपयोग किया जा रहा है। सी-विजिल, वोटर हेल्पलाइन एप्प, सुविधा एप्प इत्यादि इनके उदाहरण है। कहा कि इस मतदाता जागरूकता के परिणाम भी परिलक्षित हुए हैं।
उन्होंने बताया कि झारखंड के मतदाता सूची में उनका भी नाम सम्मिलित हो गया है एवं वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। उन्होंने नए मतदाताओं को ‘मतदाता फोटो पहचान पत्र’ वितरित किया एवं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया एवं सभी के द्वारा ‘मतदाता प्रतिज्ञा’ ली गयी।
नये मतदाता के रूप में अदिति कुमारी, अदिति स्नेह, लावण्या सिंह, सुश्री हर्षिता गुप्ता, आदित्य कुमार शुभम, बुजुर्ग मतदाता के रूप में सावित्री सिंह, मोती लाल साहू एवं दिव्यांग मतदाता के रूप में गोपिका आनंद को सम्मानित किया गया।
जिन पदाधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें रविशंकर शुक्ला, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां, अनन्य मित्तल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम, विपिन कुमार दूबे, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 73 मनिका (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, दीपांकर चौधरी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 15 देवघर (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, मुकेश मछुवा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 54 जगन्नाथपुर (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, बंधन लांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिम सिंहभूम, शैलेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी, देवघर, देवदास दत्ता, अवर सचिव-सह-सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, नूतन कुमारी, मंत्रिमण्डल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, चंदन ठाकुर, जिला निर्वाचन कार्यालय, ओमकार मिश्रा, जिला निर्वाचन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, युसूफ बदर, जिला निर्वाचन कार्यालय, चतरा, शशि मोहन सिंह, जिला निर्वाचन कार्यालय, पलामू, दीपेश कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय, राँची शामिल हैं।
कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के साथ उनके प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, राँची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजित कुमार सिन्हा, आयुक्त छोटा नागपुर दशरथ चंद्र दास , उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, उपायुक्त राँची राहुल कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:21 नवंबर को भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का होगा आयोजन! तैयारी को ले की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

शोकाकुल परिजनों से मिला लोजपा रामविलास शिष्टमंडल।

rktvnews

भोजपुर: चित्रकार संजीव सिन्हा के नेतृत्व में 40 फूट रावण के पुतले का हो रहा निर्माण।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा युवा मोर्चा ने जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को किया सम्मानित।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति ने रामनवमी पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

मार्च 2024 से जबलपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए यात्री विमान सेवा प्राप्त होगी।

rktvnews

Leave a Comment