
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 फरवरी।आज बिहार को ऑपरेटिव बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन यूनिट , आरा का 6था वार्षिक आम सभा सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक आरा प्रधान कार्यालय के परिसर मे संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता विजय शंकर पाठक bpbea भोजपुर जिला अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से सत्येंद्र नारायण सिंह अध्यक्ष सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आरा, कामरेड बीपी सिंह अध्यक्ष बिहार कोऑपरेटिव बैंक एम्पलाई फेडरेशन , जयंत चौधरी अध्यक्ष bpbea बिहार,कामरेड रामेश्वर प्रसाद अध्यक्ष बैंक ऑफ़ इंडिया इंप्लाइज यूनियन पटना, त्रिवेणी प्रसाद सिंह निर्देशक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई ,इस अवसर पर बोलते हुए कामरेड जयंत चौधरी ने सरकार द्वारा ट्रेड यूनियन को समाप्त करने के प्रयास का विरोध करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया। कामरेड पीडी सिंह तथा रामेश्वर प्रसाद द्वारा बैंक के आम सभा होने पर खुशी जाहिर की तथा कर्मियों को अपने कर्तव्य तथा अधिकार के प्रति सजग रहने हेतु सावधान किया ।बैंक के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह द्वारा संस्था के हित में बैंक प्रबंधन तथा संघ के बीच बेहतर संबंध की चर्चा की तथा बताया कि यहां लगातार पारिवारिक माहौल में कार्य किया जाता रहा है इस अवसर पर बिहार कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज फेडरेशन द्वाराआरा यूनिट की नई कमेटी का भी गठन किया गया ।
कमेटी में निम्न पदाधिकारी घोषित किए गए विकास कुमार सिंह अध्यक्ष, शिवाकांत सचिव, अभिषेक मिश्रा उपाध्यक्ष देवाशीष दीपक कोषाध्यक्ष संतोष राहुल उप सचिव पल्लवी सिंह, ज्योति शशिकांत राकेश कुमार गुप्ता संजीत कुमार सिंह विनोद सिंह दीपू रूपेश कुमार अभिषेक कुमार सदस्य चुने गए इस अवसर पर कामरेड आशीष कुमार और पूर्व अध्यक्ष लाल शरण सिंह पूर्व सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह समेत सभी बैंक कर्मी भोजपुर जिला के विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे मंच का संचालन कुमार राजीव रंजन राजीव रंजन द्वारा किया गया।
