RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ एल. मुरूगन ने नई दिल्ली में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता की।

नई दिल्ली/08 नवंबर।केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री, डॉ एल. मुरूगन की अध्यक्षता में आज मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की द्वितीय संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति की बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मत्स्यपालन विभाग के संयुक्त सचिव सागर मेहरा ने समिति के सभी सदस्यों तथा अन्य उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। तत्पश्चात, मंत्रालय के दोनों विभागों, मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से उनके यहाँ किए जा रहे राजभाषा कार्यान्वयन कार्यों के संबंध में एक प्रस्तुति की गई, जिसमें उल्लेखित प्रगति एवं प्रयासों की समिति के सदस्यों ने सराहना की।
इस अवसर पर राज्य मंत्री मुरूगन ने मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा प्रकाशित हिन्दी पत्रिकाओं क्रमश: “मत्स्य भारती” एवं “सुरभि” का विमोचन किया।
डॉ एल. मुरूगन ने अपने सम्बोधन में मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग में किए गए बेहतर राजभाषा कार्यान्वयन के लिए संबन्धित अधिकारियों को बधाई दी तथा मंत्रालय के दैनिक कार्यालयी कार्यों में राजभाषा हिन्दी के अधिक से अधिक प्रयोग की अपील की।
मत्स्यपालन और पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सचिव, डॉ अभिलक्ष लिखी और अल्का उपाध्याय ने अपने विचार प्रस्तुत किए और समिति के गैर-सरकारी सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों और विचारों पर अमल करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यसूची पर विस्तृत विचार-विमर्श के दौरान समिति के सभी सदस्यों ने राजभाषा के कार्यान्वन हेतु किए गए प्रयासों और प्रयत्नों की सराहना की और मंत्रालय में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने तथा लक्ष्यों को प्राप्त करने संबंधी अपने विस्तृत सुझाव और विचार प्रस्तुत किए। विशेषरूप से, सभी गैर सरकारी सदस्यों ने पिछली बैठक की तुलना में मत्स्यपालन विभाग और पशुपालन एवं डेयरी विभाग में हिंदी के प्रयोग की दिशा में हुई प्रगति की सराहना की ।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमसीएमसी, मीडिया व सोशल मीडिया सेल का किया शुभारंभ।

rktvnews

राज्यपाल को छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के बाढ व कटाव पीङितों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

भोजपुर: संदेश निर्वाची पदाधिकारी की सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड ने राष्ट्रीय स्तर का जेसीएसएसआई इस्पात सुरक्षा पुरस्कार जीता।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दूसरी सोमवारी को लेकर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को किया ब्रीफ।

rktvnews

Leave a Comment