RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

कैंसर पीड़ित गरीब महिला का सहारा बने रघुपति यादव! सफल ऑपरेशन पश्चात स्वस्थ होने पर भेजा घर।

नेता जी केहू मदद नइखे करत कइसे बाची माई के जिनगी……! मेरे जीवित रहते चिंता की जरूरत नही :रघुपति यादव

आरा/ भोजपुर (अमरेश सिंह) 05 जुलाई। नेता जी कईसे बाची माई के जिनगी….. केहू मदद नइखे देत रोते हुए अपने लफ्जो में आरा सदर प्रखंड के पिरौटा गांव के निवासी करीमन चंद्रवंशी ने बड़हरा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्यासी सह जनाधिकार पार्टी के प्रदेश सांस्कृतिक अध्यक्ष रघुपति यादव से अपनी मां उमा देवी की गंभीर बीमारी( ब्रेस्ट कैंसर) से पीड़ित के इलाज के लिए पैसे के अभाव में मां के इलाज के लिए गुहार लगाई जिसकी फरियाद सुन पूर्व विधान सभा प्रत्यासी रघुपति यादव ने उक्त व्यक्ति को हौसला और तत्काल हिम्मत देते हुए कहा था की मेरे जिंदा रहते तुम्हे चिंता करने की कोई जरूरत नही है मेरी जिंदगी क्षेत्र की जनता के लिए ही समर्पित है और अपनी आखरी सांस तक इसे निभाऊंगा।

सफल इलाज के बाद महिला को घर भेजने के पूर्व कुशलक्षेम लेते रघुपति यादव।

पूर्व प्रत्यासी ने अपने वचन को सार्थक करते हुए गंभीर बीमारी (ब्रेस्ट कैंसर) से पीड़ित के इलाज के लिए चिकित्सक डॉक्टर प्रेम कुमार से व्यक्तिगत रूप से मिलकर बीमारी संबंधी सारी जानकारियां प्राप्त की और चिकित्सक डॉक्टर प्रेम कुमार से न्यूनतम खर्च पर इलाज के लिए आग्रह किया था। रघुपति यादव के आग्रह के मान को रखते हुए डॉ प्रेम कुमार द्वारा पीड़िता का एक निजी अस्पताल में अपनी देख रेख में ऑपरेशन विगत 10 दिनो पूर्व किया गया था जो कल 04 जुलाई को दुबारा हुई जांच में आई नेगेटिव रिपोर्ट के आधार पर स्वस्थ होने पर पूर्व प्रत्यासी ने उन्हें अपने घर भेजा।रघुपति यादव ने ब्रेस्ट कैंसर के सफल ऑपरेशन पर डॉक्टर प्रेम कुमार का आभार व्यक्त करते हुए गरीब व आमजनों का उनको सहारा बताया। पूर्व प्रत्यासी रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मनोज पांडे,सोनू प्रसाद,संजय कुमार,धीरज कुमार आदि सक्रिय रूप से सहभागी थे।

Related posts

सुपौल:जीविका दीदी की रसोई के नए भवन का उद्घाटन।

rktvnews

पश्चिम चम्पारण में राजस्व महाभियान की सफलता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

चितौड़गढ़:आर्ट फेस्टिवल में छाया स्वीप, कलाकारों ने ली शत प्रतिशत मतदान करने की अपील।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डा. एस एस संधु ने आज जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की भौतिक समीक्षा की।

rktvnews

मृत्यु के पश्चात् पाँच वस्तुएं साथ जाती है : डा जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment