RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:तरारी विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री ने दी सौगात,क्षेत्र के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा : विधायक, विशाल प्रशांत

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 फ़रवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा के तहत आरा आगमन पर जिलेवासियों को कई सौगात मिली।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को भोजपुर के दौरे पर आए।इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तरारी के युवा एवं कर्मठ विधायक विशाल प्रशांत ने तरारी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगे रखी। विधायक विशाल प्रशांत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आरा आगमन पर जोरदार स्वागत किया।
तरारी के युवा विधायक विशाल प्रशांत क्षेत्र के विकास के लिए लागातर प्रयास कर रहे है। इसके लिए बिहार सरकार एवं भारत सरकार के मंत्रियों से लगातार मिल रहे एवं जनसमस्या के साथ तरारी के कई मांगो को भी रख रहे जिसमे से कई मांगो पर आधिकारिक रूप से घोषणा भी हो चुकी है एवं कई पर सरकार द्वारा निर्णय भी लिया जाना है।
तरारी के युवा विधायक विशाल प्रशांत के मांग पर कई वर्षों से चले आ रहे प्रयासों के तहत देव पंचायत के अंदर प्राचीन सूर्य मंदिर के जीर्णोद्धार एवं इसे राजकीय पर्यटन स्थल घोषित करने की आधिकारिक घोषणा की। जो तरारी विधानसभा क्षेत्र के लोगो के लिए गर्व की बात है।
वही विधायक विशाल प्रशांत ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु गंगा एक्सप्रेस वे के तर्ज पर सोन एक्सप्रेसवे की जोरदार मांग की है वही बिजली बिल की समस्या से भी अवगत कराया तथा बिजली बिल के रियायत दिलाने की मांग किया है।
विधायक विशाल प्रशांत ने क्षेत्र के देव पंचायत के सूर्य मंदिर के जीर्णोद्धार एवं राजकीय पर्यटन स्थल घोषित करने की आधिकारिक घोषणा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है।

Related posts

मुजफ्फरपुर: संपूर्णता अभियान के तहत प्रखण्ड आकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

सजग एवं सचेत रहकर अपने दायित्वों का निवर्हन करें एफएसटी एवं एसएसटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

मनीगाछी प्रखण्ड के माँऊबेहट पंचायत में डी.एम. ने किया जन-संवाद।

rktvnews

दलपति से पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गई!रखें गए सभी आवेदकों के आवेदन को किया गया अनुमोदित:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप के ट्रायल का दूसरा दिन।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश में भी दिये जायेंगे स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड्स : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment