RKTV NEWS/सुपौल (बिहार)05 जून।आज समाहरणालय, सुपौल परिसर में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कौशल कुमार,जिला पदाधिकारी, सुपौल एवं शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल के द्बारा पौधारोपन करते हुए वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी, सुपौल द्वारा चंदन का पौधा एवं पुलिस अधीक्षक सुपौल द्वारा रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया। उक्त अवसर पर सुधीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी, सुपौल द्बारा जानकारी दी गई की 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। विश्व पर्यावरण दिवस पर, जल संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के बारे में वृक्षारोपण अभियान, सफाई गतिविधियाँ और जागरूकता अभियान आयोजित करने चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने से न केवल पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी बल्कि जल निकायों के कायाकल्प और टिकाऊ पर भी अनुकुल प्रभाव परेगा।
