RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:वीर शिवाजी की हिन्दवी स्वराज की आधार शिला को सुदृढ़ता प्रदान करें:राजेन्द्र शुक्ल सहज

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश) 21फरवरी।मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में हिंदी साहित्य भारती भोपाल इकाई द्वारा शिवाजी जयंती के अवसर पर एक तरंग गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता राजेंद्र शुक्ल सहज ने की आप अध्यक्ष हिंदी साहित्य भारती मध्य प्रदेश है।
मुख्य अतिथि लोकेंद्र सिंह रहे जो कि सचिव विश्व संवाद केंद्र है।
कार्यक्रम का आरंभ हिंदी साहित्य भारती की भोपाल इकाई की अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी , मध्यप्रदेश इकाई ,शेफालिका श्रीवास्तव के स्वागत उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम का सरस संचालन मधुलिका सक्सेना ने किया और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की सुनीता शर्मा सिद्धि जी ने।इस गोष्ठी में भोपाल शहर के एवं मध्य प्रदेश के कोने-कोने से कई प्रबुद्ध साहित्यकारों ने भाग लिया। सभी ने शिवाजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को व्याख्यायित करने वाली रचनाएं सुनाईं एवं कुछ प्रेरक प्रसंग भी साझा किये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आ. लोकेंद्र सिंह ने कहा की राष्ट्र के निर्माण के लिए एक माँ की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है जो की संस्कारों की परिणीति के रूप में शिवाजी में भी देखी जा सकती है।
उन्होंने ने शिवाजी के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। आपने बताया कि स्वराज की स्थापना शिवाजी की नीतियों का ही परिणाम है। आपने यह भी बताया कि शिवाजी भारत के एकमात्र योद्धा रहे हैं जिन्होंने निस्वार्थ भाव से भारत माता के चरणों में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया एवं हिंद स्वराज की स्थापना की। साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं युद्ध के लिए नई-नई तकनीकों को विकसित करने का श्रेय भी शिवाजी महाराज को जाता है।
सम्मानित प्रतिभागियों में कर्नल डॉक्टर गिरिजेश सक्सेना ने ‘अफजल खान संहार: कारण और निवारण’ पर प्रकाश डाला। कमल चंद्र जी ने शिवाजी महाराज के युद्ध कौशल पर अपनी बात रखी। सरिता श्रीवास्तव ने किस तरह से शिवाजी स्त्रियों का सम्मान किया करते थे और क्षमाशीलता किस तरह उनका विशेष गुण था, इस पर अपनी बात रखी। सुनीता शर्मा सिद्धि ने कहा कि हिंदू धर्म के महान रक्षक और हिंदुत्व के अनुगामी शिवाजी ने सहिष्णुता की नीति का पालन करते राज्य में संस्कृत और मराठी भाषा को प्रोत्साहन दिया था।
काव्यपाठ करने वालों में साधना श्रीवास्तव ने जो रचना सुनाई उसकी पंक्तियां हैं :’हिंदू धर्म की स्थापना हेतु शिवाजी ने पूरा जीवन जिया उनकी वीरता के आगे मुगलों ने अपने घुटनों को टेक दिया’।
डॉ मीनू पांडे की रचना की पंक्तियां हैं : ‘सही कहानी क्या है हमसे यही बात छुपाई गई। मुगल आक्रांताओं की बस गौरव गाथा गाई गई’।
चित्रा चतुर्वेदी की पंक्तियां हैं: ‘ ‘जीजाबाई की कोख से एक बहादुर आया। 19 फरवरी 1630 का यह दिन चमकाया।
सपना जी ने ओजपूर्ण काव्यपाठ
पाठ किया ।
मैथिलजी ने शिवाजी के व्यक्तिव पर बहुत सुंदर दोहे प्रस्तुत किये ।
साधना गंगराडे जी ने अफजल खान और शिवाजी के युद्ध का वर्णन किया।
मेघा जी ने शिवाजी के समकालीन कवि भूषण की कविता प्रस्तुत की ।
गोपेश वाजपेई ने शिवाजी के
चरित्र को शून्य से शिखर पर बताते
हुए उनका जीवन परिचय पढ़ा ।
पूरन गुप्ता जी ने शिवाजी का
परिचय देते हुए उन्हें कर्मवीर माना
और कविता पाठ किया ।
मुख्य अतिथि लोकेंद्र जी ने शिवाजी के माध्यम से उनकी बताया हिंदी स्वराज की स्थापना पर प्रकाश डाला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने भी शिवाजी के व्यक्तित्व को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कि शिवाजी के स्वबोध की स्थापना , राज्य व्यवहार कोष ग्रंथ की स्थापना की।सुधा जी ने पटल पर उपस्थित
सभी साहित्य प्रेमियों का आभार प्रकट किया ।

Related posts

राजस्थान उच्च न्यायालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

rktvnews

आरा में जैन महाविद्यालय में आयोजित पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह में गुरु बक्शी विकास एवं समूह की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में गढ़े हैं नए कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग के आमंत्रण पर, 23 देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों से 75 अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को देखने आए।

rktvnews

भोजपुर:एस के पी विश्व मानवाधिकार जागरूकता संघ की बैठक।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने गिरिडीह जिला अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया, प्रमुख चौक-चौराहे, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment