RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण रेललाइन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न; कार्यों में तेजी लाने और आपसी समन्वय के दिए स्पष्ट निर्देश।

मोहनपुर-हंसडीहा, बासुकीनाथ-चितरा सहित कई नई रेल लाइनों और आधा दर्जन से अधिक R.O.B निर्माण कार्यों की हुई बिंदुवार समीक्षा।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 जुलाई।जिले में चल रही विभिन्न महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाओं को गति देने और तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिले की लाइफलाइन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण रेल लाइनों और ओवरब्रिज (R.O.B) निर्माण कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की।

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए मोहनपुर-हंसडीहा नई बी0जी रेल लाईन, बासुकीनाथ-चितरा नई रेल लाईन, जसीडीह बायपास रेल लाईन, मधुपुर बायपास रेल लाईन, NH114A पथ पर पथरिया में R.O.B, NH 114A पथ पर सपहा में R.O.B, NH 114A पथ पर जगदीशपुर में R.O.B, शंकरपुर-जसीडीह स्टेशन के बीच R.O.B, गिरिडीह-सारठ पथ पर मधुपुर स्टेशन-जोड़ामो स्टेशन के बीच R.O.B निर्माण से जुड़े कार्यों की बिंदुबार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न रेल परियोजनाओं में हो रहे विलंब को लेकर उपायुक्त ने जिला स्तरीय अधिकारियों और रेलवे के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ काम करें। उपायुक्त ने कहा कि बुनियादी ढांचे से जुड़ी इन बड़ी परियोजनाओं में किसी भी स्तर पर देरी स्वीकार्य नहीं है, इसलिए सभी अधिकारी टीम भावना के साथ काम करते हुए समय पर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। आगे रेलवे परियोजनाओं के रास्ते में आ रही भूमि संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए उपायुक्त ने संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारियों और जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन से जुड़े मामलों का निष्पादन त्वरित गति से किया जाए, ताकि कार्यों में किसी भी तरह का व्यवधान न आए।
इस बैठक में अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी, रेलवे के अधिकारी व अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

rktvnews

खेल राज्यमंत्री ने बूंदी जिले के नैनवां में जन सुनवाई के दौरान सुनी आमजन की परिवेदना, मौके पर ही किया समाधान।

rktvnews

26 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिये 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसाइटी में डीडीसी ने फहराया तिरंगा।

rktvnews

भोजपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1333 ममलों का किया गया निपटारा।

rktvnews

Leave a Comment