RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 26 नवंबर।आज 26 नवंबर, 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, आरा, भोजपुर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय, आरा के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आशुतोष कुमार जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुधाकर पांडे, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार के साथ अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, न्यायालय कर्मी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना *”हम, भारत के लोग…”* का सामूहिक वाचन किया। इसके बाद सभी ने संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के पालन तथा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ ली।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। प्रत्येक नागरिक को संविधान में दिए गए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।

Related posts

नवादा:वन स्टॉप सेंटर के नवनिर्मित भवन उद्घाटन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अप्रैल 25

rktvnews

मध्यप्रदेश:पर्यटन को मिली नई उड़ान, टूरिज्म कॉन्क्लेव में मिले 3000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वाराणसी: पारंपरिक लोक गायिकी सम्मान से नवाजी गई रंजना राय।

rktvnews

भोजपुर: इंटरनेशनल बायोडायवर्सिटी डे पर महिला कालेज में सेमिनार आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment