
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 नवम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदण्डी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी ने की। प्राचार्य प्रो डा गुलाब फलाहारी ने अपने संबोधन मे कहा कि हमारा संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था, जिसे 26 जनवरी 1950 को पूरे देश मे लागू किया गया। इसे बनाने मे 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा। उन्होंने बताया कि डॉ भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती पर वर्ष 2015 से सरकार ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप मे मनाने की घोषणा की। एन.एस.एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने कहा कि संविधान ही हमे धर्मनिरपेक्षता और समानता का अधिकार देता है। इस देश मे गरीब हो या अमीर, बड़े पद पर हो या छोटे पद पर, सभी बराबर हैं और कोई किसी का शोषण नहीं कर सकता। उन्होंने विद्यार्थियों को बाबा साहेब के बताये रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। डॉ भगवान मिश्रा ने संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा की। वहीं डॉ नवल किशोर प्रसाद ने संविधान के अर्थ को सरल भाषा मे समझाया और डॉ अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे डॉ मनीष कुमार, डॉ अबुल कलाम, डॉ शेर सिंह, डॉ दिनेश कुमार, डॉ आस्था कुमारी, डॉ शीतल शर्मा, डॉ राजेश कुमार, अजित कुमार राम, डॉ रूपेश कुमार, डॉ अम्बरीश गौतम, डॉ रणधीर कुमार सिंह, डॉ एस एम फैज, डॉ प्रवीण कुमार सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे चंदन तिवारी, राजन तिवारी, गोपाल उपाध्याय, पूजा मिश्रा, मुन्ना कुमार, रोहित कुमार, हलचल सहित सभी कॉलेज कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।
