RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:चतरा:विधानसभा चुनाव को लेकर सिमरिया में प्रभात फेरी के साथ निर्वाचन मेले का आयोजन।

झारखंडी परिधान में सजी स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता का किया शानदार प्रदर्शन।

निर्वाचन मेले में आसमान में गुब्बारे उड़ाकर दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश,उड़ते गुब्बारे बने आकर्षण का केंद्र।

कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य शतप्रतिशत स्वक्ष मतदान कराना है: सन्नी राज

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)09 नवंबर।जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव में शत- प्रतिशत मतदान और मतदाता जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सिमरिया अनुमंडल क्षेत्र के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर में भव्य प्रभात फेरी के साथ निर्वाचन मेले का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में झारखंडी परिधान में सजी युवतियां और स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बैनर पोस्टर और नारों से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रभात फेरी का नेतृत्व स्वयं सिमरिया निर्वाची पदाधिकारी सन्नी राज कर रहे थे। निर्वाची पदाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, अंचल अधिकारी गौरव कुमार रॉय सहित प्रखंड और अंचल कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।निर्वाचन मेले को लेकर शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यह मेंला दो दिनों तक चलेगा, जहां विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले के पहले दिन मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई और फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसके अलावा, मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग, कुकिंग कंपटीशन, निबंध लेखन, क्रिकेट मैच आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज ने बताया कि यह कार्यक्रम उपायुक्त के निर्देशानुसार सिमरिया अनुमंडल के सिमरिया में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य शतप्रतिशत स्वक्ष मतदान कराना है साथ हीं भय मुक्त मतदान कराना है। विभिन्न तरह का खेल का भी आयोजन किया गया है, जो रविवार तक खेला जाएगा। विजेता और उप विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

मेरी पुकार मेरी गुहार, चाहे बूढ़े चाहे मेरे भाई जो है बाहर तेरा बूथ तुझे बुलाए इस बार,तेरा बूथ तुझे बुलाए इस बार आना तू जरूर, रहेगा तेरा और तेरे मत का इंतजार।…….निर्वाची पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज

निर्वाचन मेले में आसमान में गुब्बारे उड़ाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। उड़ते गुब्बारे आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में जिला से लेकर प्रखंड के अधिकारी, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में मतदाता शामिल हुए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने शास्त्रीय नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भारत सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने को योजनाएं लागू की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:कायस्थ महासभा ने कर्ण जी के निधन पर की शोक सभा।

rktvnews

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव-2023 में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

मंदिर मुक्ति आंदोलन की रणनीति के साथ महाकुंभ में संपन्न हुई विहिप की त्रि-दिवसीय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment