RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:व्यवसायी महासंघ बिहार की भोजपुर जिला परिषद की बैठक आयोजित

छोटे-बड़े एवं फुटपाथी दुकानदारों को संगठित कर मजबूत व्यवसायी संगठन बनाने पर जोर-सांसद कॉ.सुदामा प्रसाद

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)25 नवंबर।व्यवसायी महासंघ बिहार की भोजपुर जिला परिषद की बैठक आरा स्थित सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष सह आरा लोकसभा सांसद कॉ.सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई!बैठक में जिले भर के दर्जनों जिला परिषद सदस्यों एवं आमंत्रित प्रतिनिधियों ने भाग लिया!
बैठक में आगामी 25 नवंबर से 25 दिसंबर 2026 तक जिले के सभी बाजारों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया!इसके तहत सभी क्षेत्रों एवं विभिन्न श्रेणियों के व्यवसायियों को संगठन से जोड़ते हुए बाजार स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा!बैठक में व्यवसायियों की एकजुटता,उनके अधिकारों की रक्षा,व्यापारिक हितों एवं संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया!
बैठक को संबोधित करते हुए व्यवसायी महासंघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह आरा के सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने कहा कि 22 सितंबर 2026 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आलोक में अब रिहायशी यानी आवासीय मकानों में दुकानें नहीं चलाई जा सकेंगी!दिल्ली और मेरठ में इसे लागू करने की शुरुआत हो चुकी है!वहीं,पटना नगर निगम ने 27 हजार से अधिक दुकानदारों को आवासीय इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने का दोषी बताते हुए सीलिंग का नोटिस थमा दिया है, जबकि इन व्यवसायियों से नियमित रूप से कमर्शियल टैक्स वसूला जाता रहा है!
उन्होंने कहा कि भारत में देशी-विदेशी लगभग 12 ई-कॉमर्स कंपनियां ऑनलाइन व्यापार कर रही हैं। अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट लगातार अपनी भंडारण क्षमता बढ़ा रही हैं तथा आबादी के तीन-चार किलोमीटर के दायरे में विशाल स्टोर खोल रही हैं, ताकि 10 से 15 मिनट में सामान उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके।ऐसी परिस्थितियों में सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से खुदरा व्यवसायियों के सामने गंभीर संकट पैदा हो सकता है!महानगरों,शहरों,छोटे बाजारों और गांवों में दुकानें चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले लाखों दुकानदारों के सामने बेरोजगारी और भुखमरी की समस्या खड़ी हो सकती है!
उन्होंने कहा कि कमरतोड़ महंगाई और भयावह बेरोजगारी के कारण आम लोगों की खरीदारी करने की क्षमता लगातार कमजोर हो रही है!शादी-विवाह और त्योहारों के अवसर पर ही बाजारों में कुछ रौनक दिखाई देती है,लेकिन इस वर्ष उसमें भी भारी कमी देखने को मिली है!बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के फुटपाथी दुकानदारों की दुकानों को पुलिस एवं प्रशासन के माध्यम से बार-बार बुलडोजर चलाकर तहस-नहस किया जा रहा है!
कॉ. सुदामा प्रसाद ने कहा कि बिहार में दुकानदारों की हत्या,लूट,रंगदारी,दुर्व्यवहार और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं!बाजारों में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव है!अधिकांश बाजारों में ग्राहकों एवं व्यवसायियों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय,प्रकाश व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरे, जलनिकासी तथा सुरक्षा के लिए मोबाइल पुलिस की व्यवस्था तक नहीं है!ऐसी स्थिति में बिहार के अंदर एक मजबूत,संगठित और जुझारू व्यवसायी संगठन की आवश्यकता है,जिसमें छोटे-बड़े, फुटपाथी एवं सभी श्रेणियों के व्यवसायियों की भागीदारी सुनिश्चित हो!
उन्होंने प्रदेश के सभी व्यवसायियों से अपील की कि वे व्यवसायी महासंघ बिहार से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाएं!अपने-अपने बाजारों में व्यवसायी कमेटियों का गठन करें तथा अपनी रोजी-रोटी, जान-माल और मान-सम्मान पर आने वाली चुनौतियों का एकजुट होकर मुकाबला करें।
बैठक में सम्मानित जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शाह,श्रीनिवास यादव,शहाबुद्दीन खान,कृष्णरंजन गुप्ता,मु०कलीम उर्फ मुन्ना जी,राजनाथ राम,सुनील नैयर,सोनू कुमार,संजय प्रसाद,मो०सिकंदर,रामाश्रय प्रसाद सिंह,रंजन कुमार गुप्ता,मनोज कुमार साहू,राजू प्रसाद,लोटन यादव,राजेश कुमार,कृष्ण प्रसाद केसरी,उमाशंकर सिंह यादव,रंजन चौधरी,कमल सिंह,पप्पू ठाकुर,ददन प्रसाद,भोला यादव,शिव कुमार राम,परमेश्वर प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे!

Related posts

गिरिडीह में रीडिंग कैंपेन – “मेरी किताब, मेरी कहानी” के अंतर्गत मोबाइल लाइब्रेरी वैन का शुभारंभ।

rktvnews

शोभायात्रा में सम्मिलित रहे विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह।

rktvnews

राजस्थान:नववर्ष पर रैनबसेरों में पहुंचे मुख्यमंत्री जाना लोगों का हाल, लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा, निराश्रितों को बांटे कम्बल।

rktvnews

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शर्मा भोपाल में 14 से 17 सितम्बर को सुनाएंगे हनुमंत कथा।

rktvnews

विक्रम भट्ट सर और महेश भट्ट सर के साथ काम करने के बाद मुझे संगीत और लय की समझ आई – वर्धन पुरी

rktvnews

बिहार:भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment