
RKTV NEWS/डुमराव (बक्सर)25 नवंबर।D.K.College Dumraon में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)के अंतर्गत दिनांक 25 नवंबर 2026 को नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किया l एनएसएस पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रभूषण ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य ,परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है वही डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा ,सकारात्मक सोच एवं सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को सीख दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्त बिहार बनाने का संकल्प डॉक्टर पूनम कुमारी के द्वारा दिलाया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया l कार्यक्रम के माध्यम से सभी से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। नशा मुक्त समाज, स्वस्थ बिहार और बिहार के लोगों का उज्जवल भविष्य इस अभियान का मुख्य संदेश रहा lइस अवसर पर महाविद्यालय के गणमान्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी इसमें सम्मिलित हुए l शिक्षकों में डॉक्टर उषा रानी, डॉक्टर अब्दुल कैश, डॉक्टर अवनीश कुमार सिंह, डॉक्टर रमेश कुमार, डॉक्टर पूनम मौर्या, श्री. अखिलेश्वर, मनोज कुमार सिंह, अर्चना सिंह अजीत सिंह, संजय कुमार सिंह विकास कुमार आशीष कुमार इत्यादि सम्मिलित हुए। छात्रों में साहिल, तनु, निधि, मुस्कान, लीला शामिल रहें l
