RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 भारी वाहन जब्त।

उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने विशेष जांच अभियान चलाया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)07 जून। शनिवार को उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार द्वारा जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग कर परिचालित किए जा रहे कुल 13 भारी वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के तहत बगोदर थाना क्षेत्र में 10 वाहन, निमियाघाट थाना क्षेत्र में 2 वाहन तथा मधुबन थाना क्षेत्र में 1 वाहन को ओवरलोड पाए जाने पर जब्त किया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेजों एवं निर्धारित भार क्षमता की भी जांच की गई। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सड़कों को भी क्षति पहुंचती है। ऐसे मामलों पर जिला प्रशासन की लगातार नजर है तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वाहन मालिकों एवं चालकों से परिवहन नियमों का पालन करने तथा निर्धारित भार क्षमता के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने की अपील की गई।

Related posts

बिहार:भोजपुर : डीएम का कार्यक्रम स्थगित,अफसरों ने ली राहत की सांस।

rktvnews

सारण:वरीय पदाधिकारियो की उपस्थिति में हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

नवादा:सिवान के दम्पति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए छः माह की शिशु अधिति कुमारी को दिया गया गोद।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की जनसुनवाई में उमड़ा जनसमस्याओं का सैलाब।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:अभिभावकों को मिली बड़ी राहत: निजी स्कूल फीस पर आयुक्त का सख्त शिकंजा।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय आरा भोजपुर द्वारा आगामी लोक अदालत 13 मई 23 हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment