माले राज्य सचिव कुणाल एवं पोलित ब्यूरो सदस्य व जनमत पत्रिका के प्रधान संपादक रामजी राय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे!
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 नवंबर।भाकपा-माले के संस्थापकों में से एक पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठतम नेता का•स्वदेश भट्टाचार्य का पिछले 30 अक्टूबर को पटना में निधन हो गया था! उन्हें याद करने के लिए आरा में एक बड़ी श्रद्धांजलि सभा आगामी 28 नवंबर को समय 11 बजे दिन नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में होगी!
श्रद्धांजली सभा में भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व राज्य सचिव कुणाल,जनमत पत्रिका के प्रधान संपादक का•रामजी राय केन्द्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद,राज्य कमेटी सदस्य व पीरो के पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह,राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व शिवप्रकाश रंजन सहित पूरे जिले भर से नेता-कार्यकर्ता व समर्थक सैकड़ों की संख्या में शामिल होंगे!का•स्वदेश भट्टाचार्य भोजपुर के भाकपा-माले को खड़ा करने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी!सामंतवाद विरोधी संघर्ष एवं गरीबों की राजनीतिक दादेवारी को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी जिंदगी निष्ठापूर्वक अपने जीवन को लगाते हुए अंतिम दौर पार्टी का नेतृत्व किये!का•स्वदेश भट्टाचार्य ने पार्टी के पुनर्गठन से आजतक सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं!नक्सलबाड़ी आंदोलन से लेकर आजतक पार्टी विस्तार एवं संगठन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है!विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी एवं आंदोलन को आगे बढ़ाते रहे हैं!उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है!पार्टी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे!इनकी जीवन यात्रा एवं संघर्ष छात्र-नौजवानों एवं कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है एवं विकट परिस्थितियों में संबल है!
यह जानकारी भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को दी!

