RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नए विचारों को सही दिशा और उचित मंच देने की जरूरत है : विशेषज्ञ गोपाल जी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर। अल-हफीज़ कॉलेज आरा के तत्वावधान में एक विशेष शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का मंगलवार को सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “इननोवेशन से स्टार्ट-अप तक” रहा, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में नवाचार, शोध एवं उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना था।कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध युवा वैज्ञानिक एवं नवाचार विशेषज्ञ  गोपाल जी ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया जो भारत के सबसे युवा वैज्ञानिकों में गिने जाते हैं, ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज के युवाओं में नए विचारों की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा और उचित मंच देने की है। उन्होंने छात्रों को अनुसंधान आधारित सोच विकसित करने, नवाचार को व्यावहारिक रूप में बदलने तथा स्टार्ट-अप के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अल-हफीज़ कॉलेज, आरा के सचिव जनाब शाहिद अलीम ने की। अपने विस्तृत संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय नवाचार और स्टार्ट-अप का युग है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान को समाज और राष्ट्र के विकास में उपयोग करना होना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में  विकास सागर की उपस्थिति भी रही। शाहिद अलीम ने कहा कि अल-हफीज़ कॉलेज विद्यार्थियों को केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, शोध प्रवृत्ति और उद्यमशील सोच से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने वाला बनाते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सैफ उल्लाह फहीम ने कुशलतापूर्वक किया। यह कार्यक्रम जायमित्रा एजु प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर, एन. के. हफीजी, ऋतु सहाय, डॉ. अबू अज़हर वसी, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. अनिता सिन्हा, डॉ. फरहत, डॉ. ललिता ओझा सहित अनेक शिक्षकगण एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। वहीं गैर-शिक्षण कर्मचारियों में रफीक आलम एवं रिज़वान की भी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।अंत में एन. के. हफीजी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

भोजपुर:जगदीशपुर विधायक की पत्नी के निधन पर भाजपा नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने दिल्ली के वजीरपुर क्षेत्र का दौरा किया,वजीरपुर वासियों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

rktvnews

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया CBG प्लांट का लोकार्पण।

rktvnews

चितौड़गढ़:3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से शुरू होगी मतगणना!सुरक्षा व्यवस्था की रहेगी पुख्ता व्यवस्था, मतगणना स्थल में पास धारी ही कर सकेंगे प्रवेश।

rktvnews

म.प्र. में निवेश की अनंत संभावनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उज्जैन:महाकाल मन्दिर में शयन आरती के नाम पर पैसे लेने के प्रकरण में एफआईआर दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment