
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)10 जुलाई।जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर के सचिव दिवाकर कुमार की अध्यक्षता में एन.आई. एक्ट विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी एन.आई. एक्ट विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करना था। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सभी उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों को एन.आई. एक्ट से संबंधित लंबित मामलों में ज्यादा से ज्यादा प्री-सिटिंग कराकर दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते के माध्यम से निपटारा कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सभी न्यायालयों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। आगे बताया कि नोटिस निर्गत हो चुका है और थाना के माध्यम से तामिला कराया जाएगा। बैठक में सी.जे.एम., सभी ए.सी.जे.एम., एस.डी.जे.एम. तथा जिले के सभी जे.एम.एफ.सी. न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
